{"_id":"6a9c1eb63d6d1ecec10bba75","slug":"four-authorities-will-contribute-for-doubledecker-road-grnoida-news-c-23-1-lko1064-105192-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: शाहबेरी डबल डेकर रोड के लिए 25-25 प्रतिशत बजट देंगे चारों प्राधिकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: शाहबेरी डबल डेकर रोड के लिए 25-25 प्रतिशत बजट देंगे चारों प्राधिकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- शाहबेरी से क्रॉसिंग रिपब्लिक के बीच बनाया जाना फ्लाईओवर , नोएडा, ग्रेनो, यीडा और गाजियाबाद प्राधिकरण उठाएंगे खर्च
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में एक मूर्ति रोटरी से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) तक पहुंचने के लिए शाहबेरी डबल डेकर फ्लाईओवर बनना है। प्रोजेक्ट के लिए नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना प्राधिकरण (यीडा) के अलावा गाजियाबाद विकास प्राधिकरण भी 25-25 प्रतिशत खर्च उठाएंगे।
ग्रेनो प्राधिकरण की बोर्ड में पिछले दिनों नए डिजाइन को मिली मंजूरी के बाद खर्च का अनुपात भी तय हो गया है। इस डबल डेकर फ्लाईओवर पर पहले चरण में करीब 756 करोड़ रुपये खर्च होना है। चारों विकास प्राधिकरण करीब 189 करोड़ रुपये देंगे। बजट का उपयोग एनएचएआई को जरूरी लागत का भुगतान करने में किया जाना है। फ्लाईओवर का निर्माण एनएचएआई करेगा जिससे ट्रैफिक की आवाजाही के लिए उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।
पहले बनी योजना में चार लेन का फ्लाईओवर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को शाहबेरी से क्रॉसिंग रिपब्लिक के बीच बनाया जाना था। इसके लिए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण और एनएचएआई से मंजूरी भी हो गई थी। शाहबेरी में जगह पर्याप्त नहीं मिल पाने की वजह से डिजाइन में बदलाव के लिए एनएचएआई ने कहा। इसके बाद तीन-तीन लेन की डबल डेकर डिजाइन पर सहमति बनी। अब यह छह लेन के फ्लाईओवर की तरह काम करेगा। मौजूदा सड़क को सर्विस लेन की तरह स्थानीय कालोनियों और बाजार आने-जाने वालों के लिए उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
ग्रेनो से गाजियाबाद आना-जान होगा आसान
सीईओ रवि कुमार एनजी के मुताबिक फ्लाईओवर बनने से भी चारों प्राधिकरण क्षेत्र के निवासियों को फायदा होगा। हजारों वाहन फ्लाईओवर से गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा और यमुना सिटी के बीच आवाजाही करेंगे। इससे नोएडा में भी वाहनाें का दबाव कम होगा। 130 मीटर रोड से गाजियाबाद और ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटियों से वाहन सीधे यमुना सिटी और नोएडा एयरपोर्ट जा सकेंगे।