फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Former military officer and his wife assaulted

पूर्व सैन्य अफसर और उनकी पत्नी से मारपीट, बेटी से छेड़छाड़

Wed, 24 Feb 2021 01:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Former military officer and his wife assaulted
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-20 क्षेत्र में रहने वाले अवकाश प्राप्त कर्नल और उनकी पत्नी को पड़ोस में रहने वाले संदीप कुमार सिंह और हरिओम यादव ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपियों ने उनकी बेटी से छेड़छाड़ भी की। शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी संदीप कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक 81 वर्षीय पूर्व सैन्य अफसर अपनी 80 वर्षीय पत्नी और बेटी के साथ कोतवाली क्षेत्र की एक सोसाइटी में रहते हैं। सोमवार रात करीब नौ बजे पड़ोस में रहने आरोपियों का किसी बात पर दंपती से विवाद हो गया। आरोप है कि दोनों ने बुजुर्ग दंपती के सिर पर धारदार हथियार से वार कर उन्हें घायल कर दिया। उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की गई। आरोपियों के जाने के बाद बेटी दंपती को अस्पताल ले गई साथ ही पुलिस को मामले की सूचना दी। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मारपीट और छेड़खानी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कॉल सेंटर में घुसकर युवती समेत कर्मचारियों से मारपीट
सेक्टर-2 स्थित एक कॉल सेंटर में घुसकर कुछ युवकों ने महिला कर्मचारी समेत अन्य लोगों के साथ मारपीट कर दी। आरोपियों ने कॉल सेंटर में तोड़फोड़ भी। एक कर्मचारी पर रॉड से वार किया। इस हमले में महिला कर्मचारी समेत चार लोग घायल हो गए। सोमवार देर शाम को सामने आए इस मामले में कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक सोमवार देर शाम सेक्टर-2 स्थित एक कॉल सेंटर में कुछ युवक घुस आए और कर्मचारियों से किसी युवती के बारे में पूछने लगे। इसके बाद आरोपियों ने कर्मचारियों से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान चाहत नाम की युवती को चोटें आई। आरोपियों ने रॉड से वारकर अभिषेक नाम के कर्मचारी को घायल कर दिया। इस मामले में चाहत की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने कन्हैया, उज्ज्वल, सुबोध समेत अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed