फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Forginers attracte from Eco friendly bags

इको फ्रेंडली बैग : भारत से ज्यादा विदेशी महिलाओं की पसंद

Mon, 08 Jul 2019 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Forginers attracte from Eco friendly bags
ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में बैग देखतीं विदेशी खरीदार। - फोटो : Grnoida
इको फ्रेंडली बैग : भारत से ज्यादा विदेशी महिलाओं की पसंद
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। पर्यावरण को लेकर महिलाएं भी अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं। इसके तहत अपने फैशन में भी ईको फ्रेंडली उत्पादों का प्रयोग कर रही हैं। उनकी इस जागरूकता को फैशन जगत की कंपनियां खूब भुना रही हैं। इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित फैशन व ज्वैलरी शो शनिवार को खत्म हो गया। शो में कंपिनयों ने इको फ्रेंडली बैग, पर्स, परिधान प्रदर्शित किए, जिसमें भारत से ज्यादा विदेशी महिलाओं ने इन्हें पसंद किया। ऐसे स्टालों पर उनकी भीड़ ज्यादा थी। वहीं, उन्होंने ही ज्यादा बुकिंग भी कराई। फैशन शो में ईको फ्रेंडली उत्पादों पर विदेशियों का झुकाव अधिक दिखा।
शहर के एक्सपो मार्ट में इंडिया फैशन ज्वैलरी और गारमेंट्स शो में परिधानों के अलावा विभिन्न कंपनियों ने बड़ी संख्या में बैग भी प्रदर्शित किए। क्योंकि ड्रेस के साथ-साथ महिलाओं को आकर्षक बैग भी चाहिए। इसी को ध्यान में रखकर कंपनियां जूट, घास, कपड़ा व लैदर आदि के बैग लेकर आईं, जो काफी पंसद किए जा रहे हैं। शो के दौरान विदेशी महिलाओं ने इको फ्रेंडली बैग की ज्यादा खरीदारी की। मैंगोज इंड्रस्टीज ने जूट और घास से बने बैग तैयार किए हैं। भारत में उनकी कीमत 500 से 1200 रुपये तक है, जबकि विदेशों में इसकी कीमत अधिक है। देेखने में बैग मजबूत और आकर्षक भी हैं। वहीं, इससे पर्यावरण व स्वास्थ्य को किसी तरह नुकसान नहीं होगा। प्रयोग के बाद इन बैग को रिसाइकल किया जा सकता है। कंपनी अधिकारी मोनिका का कहना है कि भारतीय महिलाओं में इको फ्रेंडली बैग को लेकर ज्यादा रुचि नहीं है। उनकी कंपनी का 100 प्रतिशत व्यापार अमेरिका में होता है। वहां की महिलाओं में इन बैगों का काफी चलन है। उनका कहना है कि आने वाले समय में भारतीय महिलाएं भी पर्यावरण को ध्यान में रखकर फैशन करेंगी।
विज्ञापन

फल, जानवर के चेहरे के क्वाइंट पर्स
नोएडा की एक कंपनी ने फल व जानवर के चेहरे के क्वाइन पर्स तैयार किए हैं। पर्स को आम, अनानास, सेब, होंठ, शेर व बिल्ली आदि का रूप दिया गया है। यह पर्स काफी छोटा है। इसका प्रयोग कार्ड या सिक्के रखने में किया जाता है। इसको महिला बैग के ऊपर भी लगा सकती हैं। क्वाइंन पर्स पर हाथ से कढ़ाई की गई है, जो महिलाओं को काफी पसंद आ रहा है। इनकी कीमत चार से लेकर आठ डॉलर तक है। जबकि भारतीय मुद्रा के अनुसार इनकी कीमत करीब 300 से 600 रुपये के बीच है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed