फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Forest Department planted 11.05 lakh saplings

Noida News: वन विभाग ने 11.05 लाख पौधे लगाए

Sun, 23 Jul 2023 12:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Forest Department planted 11.05 lakh saplings
फोटो
विज्ञापन

वन विभाग ने 11.05 लाख पौधे लगाए
वन विभाग ने अभियान के तहत किया पौध रोपण, अगला कार्यक्रम 15 अगस्त को

नोएडा/ग्रेटर नोएडा। नोएडा को हराभरा बनाने और सरकार के पौध रोपण अभियान कार्यक्रम के तहत शनिवार को शहर में बड़े स्तर पर पौध रोपण किया गया। पर्यावरण व जलवायु के संरक्षण के लिए सेक्टर 136, सेक्टर 121 समेत सरकारी विभाग व अन्य स्थानों पर पौध रोपण किया गया। वन विभाग अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि पौधरोपण अभियान के तहत 900 से अधिक स्थानों पर 11.5 लाख पौधे लगाए गए हैं। इनमें जामुन, आम, मौसमी, अनार, कैला, अमरुद, नींबू, पीपल, बरगद, नींम, पापड़ी, तुलसी, अश्वगंधा, एलोवेरा समेत पौधे रोपे गए। मंत्री कुंवर बृजेश सिंह, सांसद डॉ. महेश शर्मा ने पौध रोपण किया। सेक्टर-136 ग्रीन बेल्ट में 2 हेक्टेयर क्षेत्रफल में करीब 5000 पौधे लगाए जाएंगे। यहां कुल 794630 पौधे लगाने का लक्ष्य है। इस मौके पर डीएम मनीष वर्मा, भाजपा से उमेश त्यागी, चांदीराम यादव, गणेश जाटव, विपिन मल्हान, प्रमोद प्रजापति, उमेश यादव आदि मौजूद रहे। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने पुलिस लाइन और अन्य अधिकारियों ने अपने दफ्तर व जिले के थानों में पौधारोपण किया। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने लोगों से पौधरोपण अभियान में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। जिले के नोडल अधिकारी व अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव नरेंद्र भूषण ने यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर 33 में पौधरोपण किया। जिला कोर्ट न्यायालय परिसर में जिला एवं सेशन जज अवनीश सक्सेना, एडिशनल एवं सेशन जज प्रदीप कुमार और 23 अन्य जज ने पौधरोपण किया। एमएलसी नरेंद्र भाटी ने ग्रेनो वेस्ट के सुनपुरा गांव में पौधरोपण किया। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने एनटीपीसी स्टेडियम में पौधरोपण किया।


आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने रोपे पौधे
नोएडा। फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए सेक्टर-34 के पदाधिकारियों ने शनिवार को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इसके तहत उन्होंने बी-6 पार्क में पौधरोपण किया। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष केके जैन, महासचिव धर्मेंद्र शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जेके, सुभाष चतुर्वेदी, संजीव कुमार, सुनील कुमार गोपाल शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे। वहीं, आरडब्ल्यूए की ओर से सेक्टर-53 में प्राधिकरण के सहयोग से पार्कों में पौध रोपण किया गया। अनिल कुमार सिंह अध्यक्ष, हितेंद्र शर्मा उपाध्यक्ष, वीरेंद्र सिंह नेगी महासचिव, रवि बंसल, एसआर यादव, अहिंसा कौल, बालेश कुमार मित्तल, कमल हक, अमित तलवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


छात्रों ने अपने नाम से लगाए पाैधे
नोएडा। पौधरोपण अभियान को सफल बनाने के लिए डीएवी विद्यालय के छात्रों ने विद्यालय में पौध रोपण किया। इस दौरान छात्रों ने अपने पौधों को अपने नाम से लगाया। प्रधानाचार्या चित्राकांत, गीतू सबरवाल ने सभी छात्रों और आला अधिकारियों के सहयोग से सेक्टर-121 क्लीओ काउंटी के पास के पार्क में 100 से अधिक पौधे रोपे। इस मौके पर आईपी भाटिया समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक संगठनों ने किया पौधारोपण
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो के डेल्टा-2 के पार्कों में शनिवार को आरडब्ल्यूए के सदस्यों व सेक्टर निवासियों ने 300 पौधे लगाए। सदस्यों ने पौधों की देखभाल के लिए टी-गार्ड लगाए हैं। चंद्र प्रकाश यादव, मनीष, अतर सिंह, अनूप, धर्मेंद्र समेत मौजूद रहे। वहीं क्रॉसेज फाउंडेशन संस्था की ओर से मिशन 100 करोड़ पेड़ के तत्वावधान में शनिवार को पौधरोपण कार्यक्रम में ग्रेटर नोएडा के चाई-5 स्थित प्राधिकरण की अधिकृत जमीन पर पौधारोपण किया गया। संस्था के सदस्य अजय मिश्रा, रोली शुक्ला, सचिंद्र त्रिपाठी, श्रुति शर्मा, राजीव ने अहम भूमिका निभाई। इस दौरान पिलखन, नीम, बरगद, करंज, चकरेसिया, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed