{"_id":"5d90fe848ebc3e01830a190d","slug":"for-dl-5-window-soon-noida-news-noi4644165165","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएल बनवाने के िलए बढ़ेंगी पांच िवंडो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएल बनवाने के िलए बढ़ेंगी पांच िवंडो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए खुलेगी 5 और विंडो
नोएडा। परिवहन विभाग में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए काफी भीड़ पहुंच रही है। जबकि विभाग में सिर्फ दो ही विंडो है। एक डीएल बनाने में करीब दो घंटे लगे रहे हैं। ऐसे में विभाग ने पांच और विंडो खोलने की योजना बनाई है। शासन से कंप्यूटर और अन्य उपकरण मांगें गए हैं। ताकि अगले महीने से व्यवस्था सुधारी जा सके। संयुक्त आयुक्त संजय माथुर ने शनिवार को परिवहन विभाग का भ्रमण किया। पता चला कि लर्निंग और परमानेंट डीएल बनाने के लिए सिर्फ एक-एक विंडो है। जबकि भीड़ के हिसाब से कम से कम दो की जरूरत है। हालांकि , अधिकारियों ने लर्निंग डीएल के लिए 3 और परमानेंट में दो विंडो शुरू करने की योजना बनाई है। शनिवार को शासन को पत्र भेजकर पांच कंप्यूटर समेत अन्य उपकरण मांगे गए हैं। बताया जा रहा है कि पांच विंडो खुलने से एक डीएल बनने में 20 से 25 मिनट ही लगेंगे।
बढे़ जुर्माने के डर से बढ़ी आवेदनों की संख्या
मोटर वाहन अधिनियम में बदलाव के बाद से नियम तोड़ने पर जुर्माना बढ़ गया है। डीएल न होने पर 2500 से 10000 रुपये तक का जुर्माना लग सकता है। इससे बचने के लिए डीएल बनवाने वाले लोगों की संख्या बढ़ गई है। जिस कारण परिवहन विभाग में एक व्यक्ति को कम से कम दो घंटे तक का समय लगता है।