फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   FONRWA officials held a meeting with the Electricity Corporation

Noida News: फोनरवा पदाधिकारियों ने की विद्युत निगम के साथ बैठक

Mon, 01 Jun 2026 09:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 09:25 PM IST
विज्ञापन
FONRWA officials held a meeting with the Electricity Corporation
विद्युत निगम के मुख्य अभियंता के साथ बैठक करते फोनरवा के पदाधिकारी
-फोटो
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-16 स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय में सोमवार को फोनरवा पदाधिकारियों ने विद्युत निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। आपूर्ति को लेकर हो रहीं दिक्कतें और आगामी कार्यों पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य अभियंता एसके जैन ने की। गर्मियों के दौरान बेहतर आपूर्ति, आरडीएसएस योजना, स्मार्ट मीटर और विद्युत व्यवस्था के आधुनिकीकरण से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गई। एसके जैन ने बताया कि बिजनेस प्लान 2024-25 के तहत शहर 527 विकास कार्य कराए गए। बिजनेस प्लान 2025-26 के अंतर्गत स्वीकृत 393 कार्यों में से लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूरे हो चुके हैं। इसके अलावा 264 किलोमीटर की नई 33 केवी लाइन, 332 किलोमीटर नई 11 केवी लाइन और 382 किलोमीटर नई एलटी लाइन बिछाने का काम भी किया जा रहा है। बैठक में अधीक्षण अभियंता तकनीकी विवेक कुमार, अधिशासी अभियंता वैभव मिश्रा, मोहित दीक्षित, फोनरवा महासचिव केवी जैन, देवेंद्र कुमार, लाट साहब लोहिया और देवेंद्र चौहान मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed