{"_id":"654e8a865484c9278e0d8894","slug":"fonarwa-elections-postponed-after-the-order-of-deputy-registrar-noida-news-c-1-gnd1002-1106437-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: डिप्टी रजिस्ट्रार के आदेश के बाद फोनरवा चुनाव स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: डिप्टी रजिस्ट्रार के आदेश के बाद फोनरवा चुनाव स्थगित
विज्ञापन
संशोधित :
--
डिप्टी रजिस्ट्रार के आदेश के बाद फोनरवा चुनाव स्थगित
- बढ़ते विवाद और स्थिति को देख दिए निर्देश, शिकायतों के निस्तारण के बाद होगा चुनाव
- दोनों पैनलों ने एक दूसरे पर लगाए आरोप-प्रत्यारोप
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। इसी 19 नवंबर को होने वाले फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (फोनरवा) के मतदान पर रोक लग गई है। बढ़ते विवाद को देखते हुए डिप्टी रजिस्ट्रार ने चुनाव प्रक्रिया स्थगित करने के आदेश जारी किए हैं। डिप्टी रजिस्ट्रार ने निवर्तमान अध्यक्ष और सचिव को एक सप्ताह के अंदर शिकायतों का जबाव प्रमाण के साथ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। शिकायतों के निस्तारण के बाद ही चुनाव प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
शहर के कई आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने डिप्टी रजिस्ट्रार और मंडलायुक्त मेरठ से नियमों का उल्लंघन कर चुनाव कराने की शिकायत की थी। सेक्टर-27 के बी ब्लॉक निवासी मनीष शर्मा, सेक्टर-27 आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष राजीव गर्ग, सेक्टर-61 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राजीव चौधरी और फोनरवा के संस्थापक सदस्य पीएस जैन ने अनियमिताओं का जिक्र करते हुए शिकायतों के निस्तारण के बाद ही चुनाव कराने की मांग की थी। मामले में जिला प्रशासन को भी अवगत कराया गया था। जिला प्रशासन ने शिकायतों का निस्तारण कराने के लिए डिप्टी रजिस्ट्रार को पत्र प्रेषित किया था। वहीं चुनाव अधिकारियों के रवैये और कार्यप्रणाली को लेकर भी राजीव गर्ग पैनल की तरफ से लगातार सवाल उठाए जा रहे थे।
मामले में डिप्टी रजिस्ट्रार ने कहा कि सभी शिकायतों के निस्तारण होने तक निर्वाचन की कार्रवाई स्थगित रखी जाएगी। चुनाव स्थगित होने के बाद डिप्टी रजिस्ट्रार के निर्देश पर नियुक्त चुनाव अधिकारियों की देखरेख में फोनरवा चुनाव हो सकते हैं।
विज्ञापन
मांगे गए प्रमाण नहीं उपलब्ध कराएं
फोनरवा चुनाव स्थगित होने के बाद राजीव गर्ग पैनल ने चुनाव में अनियमितताओं के आरोप लगाए। सेक्टर-27 में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि अध्यक्ष और महासचिव ने साक्ष्यों सहित मांगे गए प्रमाण पत्र भी उपलब्ध नहीं कराए हैं। पैनल के महासचिव प्रत्याशी सुखदेव शर्मा ने कहा कि कई आरडब्ल्यूए ऐसे हैं जहां दस साल से चुनाव नहीं हुए। फिर भी वह फोनरवा में पंजीकृत हैं, जबकि सेक्टर-44 जैसे आरडब्ल्यूए को शामिल नही किया गया। उन्होंने कहा कि चुनाव नियमानुसार होने चाहिए किसी के साथ पक्षपात नही होना चाहिए। जो भी आरडब्ल्यूए इसमें शामिल होना चाहते हैं वो शामिल किया जाना चाहिए। इस दौरान आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सेक्टर-49 प्रशांत त्यागी, फाउंडर सदस्य पीएस जैन,जेपी उप्पल, अनीता सिंह,जगदीश यादव,संजीव कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।
आरोप निराधार, हार के डर से मतदान रोकने की कोशिश
इस मामले में निवर्तमान फोनरवा अध्यक्ष यागेंद्र शर्मा ने कहा कि लगातार निराधार आरोप लगाए जा रहे हैं। हार के डर से लोग चुनाव रुकवाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव जल्द कराने की कोशिश की जाएगी। डिप्टी रजिस्ट्रार को सभी शिकायतों का जवाब भेज दिए गए है। पैनल के कोषाध्यक्ष प्रत्याशी पवन यादव ने कहा कि चुनाव नियमानुसार कराए जा रहे थें। आदेश आने के बाद निष्पक्ष और कानूनी तरीके से चुनाव कराए जाएंगे।