फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   flights from UK resumes operations

यूके-इंडिया उड़ाने हुईं शुरू, दिल्ली सरकार ने बदले क्वारंटीन नियम, एयरपोर्ट पर यात्री हुए परेशान

Sat, 09 Jan 2021 12:59 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
flights from UK resumes operations
नई दिल्ली। भारत और यूके बीच यात्री विमान सेवाएं 16 दिन के बाद शुक्रवार को दोबारा शुरू हो गईं। वहीं शुक्रवार को दिल्ली सरकार ने क्वारंटीन नियमों में बदलाव करते हुए यूके से आने वाले यात्रियों के लिए सात दिन का संस्थागत क्वारंटीन और उसके बाद सात दिन का होम क्वारंटीन अनिवार्य कर दिया। यह नियम सभी यात्रियों पर लागू होगा चाहे उनकी कोरोना रिपोर्ट बेशक निगेटिव हो। इससे आईजीआई एयरपोर्ट पर शुक्रवार को अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूत्रों के अनुसार यात्रियों व सुरक्षाकर्मियों के बीच तीखी बहस भी हुई।
विज्ञापन

यूके से दोबारा विमान सेवा शुरू होने के बाद पहली उड़ान लंदन से सुबह करीब साढ़े दस बजे दिल्ली पहुंची। आईजीआई एयरपोर्ट पर यूके से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच करने वाले जीनस्ट्रिंग डाइग्नोस्टिक सेंटर के संस्थापक गौरी अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को आने वाली ये एक अकेली फ्लाइट थी और इसमें 256 यात्री थे।
विज्ञापन

विस्तारा विमान सेवा के पूर्व चीफ स्ट्रेजी एंड कमर्शियल अधिकारी संजीव कपूर ने नियम परिवर्तन की निंदा करते हुए ट्वीटर पर लिखा कि ये गलत है। एयरपोर्ट पर उतरने के बाद आप यात्रियों को ये नहीं कह सकते कि नियम बदल गए हैं। इसकी पूर्व जानकारी दी जानी चाहिए थी। एयरपोर्ट पर फ्लाइट आने के बाद अफरातफरी है। इसमें छोटे बच्चे, गर्भवती महिला तथा अन्य यात्री थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एयर इंडिया ने शुक्रवार शाम ट्वीटर पर दावा किया कि लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर फ्लाइट उड़ने से पहले यात्रियों को दिल्ली सरकार के दिशा निर्देश के बारे में बता दिया गया था। इसके बाद करीब 20 यात्रियों ने फ्लाइट रद्द करवा ली थी। इसके बाद फ्लाइट में नए नियमों की लगातार जानकारी दी गई।
लंदन से लौटे यात्री हरप्रीत टक्कर ने केंद्रीय विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी को टैग करते हुए ट्वीटर पर लिखा कि अभी एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 112 से आया हूं और एयरपोर्ट पर काफी परेशानी है। कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट होने के बाद भी हमें क्वारंटीन होने के लिए कहा जा रहा है। यह केंद्र सरकार की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) में शामिल नहीं था।
एक अन्य यात्री मोहित वधवा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को टैग करते हुए ट्वीट किया कि मैं एआई 112 का एक यात्री हूं और मेरे साथ दो माह का बेटा है। आपने हम सब को यहां बंद कर दिया है।

एयर इंडिया ने कहा कि यात्रियों की कोरोना जांच के लिए उसने अपने सभी संसाधन लगा दिए हैं और उनकी हर संभव सहायता की जा रही है। गौरी अग्रवाल के अनुसार शनिवार को विस्तारा की फ्लाइट 291 यात्रियों को लेकर आएगी। वहीं, रविवार को ब्रिटिश एयरवेज तथा एयर इंडिया की फ्लाइट कुल 481 यात्रियों को लेकर आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचेगीं। - एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed