{"_id":"64ef9849056ba40263075535","slug":"flaws-found-in-inspection-of-schools-dm-warned-grnoida-news-c-23-1-noi1091-16251-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: विद्यालयों के निरीक्षण में मिली खामियां, डीएम ने दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: विद्यालयों के निरीक्षण में मिली खामियां, डीएम ने दी चेतावनी
विज्ञापन
विद्यालयों के निरीक्षण में मिलीं खामियां, डीएम ने दी चेतावनी
जिलाधिकारी ने बुधवार को चार स्कूलों को किया औचक निरीक्षण, दिए सुधार के निर्देश
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिलाधिकारी ने बुधवार को जिले के चार प्राथमिक स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। जहां कुछ जगह शिक्षा की गुणवत्ता में कमी मिली तो कुछ स्कूलों में साफ-सफाई और विद्यार्थियों की उपस्थिति कम रही। नाराजगी जाहिर करते हुए डीएम ने संबंधित प्रधानाचार्याें और अध्यापकों को चेतावनी दी है, साथ ही सुधार करने के निर्देश दिए है।
डीएम ने प्राथमिक विद्यालय बेगमपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय लखनावली, प्राथमिक विद्यालय मुबारिकपुर, प्राथमिक विद्यालय मकनपुर का औचक निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय बेगमपुर में शिक्षा की गुणवत्ता संतोषजनक रही। कंपोजिट विद्यालय लखनावली के निरीक्षण में साफ-सफाई की व्यवस्था निम्न स्तर की मिली। विद्यालय को हस्तांतरित कंपोजिट ग्रांट मद से प्रधानाध्यापक ने संतोषजनक काम नहीं कराए। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर डीएम ने प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
प्राथमिक विद्यालय मुबारिकपुर में कक्षा दो के चार छात्रों के नाम अभिभावकों ने कटवा लिए है। इस पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की और चेतावनी देकर ज्यादा से ज्यादा बच्चों के नामांकन कराने के निर्देश दिए है। डीएम ने विद्यालय में दो नवीन अतिरिक्त कक्षा कक्ष के निर्माण का भी निरीक्षण किया। उधर, प्राथमिक विद्यालय मलकपुर में शिक्षा की गुणवत्ता निम्न स्तर की मिली। विद्यालय में कार्यरत छह में से चार अध्यापक अवकाश पर मिले। जिलाधिकारी ने जलपुरा स्थित गोशाला का भी निरीक्षण किया। जहां संबंधित लोगों को 2500 गोवंश के लिए चारे और टीन शेड की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।