फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Flats and commercial buildings will be constructed alongside industries in Greater Noida.

Noida News: ग्रेटर नोएडा में उद्योगों के साथ बनेंगे फ्लैट, कॉमर्शियल बिल्डिंग भी बनेंगी

Mon, 22 Jun 2026 08:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 08:55 PM IST
विज्ञापन
Flats and commercial buildings will be constructed alongside industries in Greater Noida.
ग्रेटर नोएडा में उद्योगों के साथ बनेंगे फ्लैट, कॉमर्शियल बिल्डिंग भी बनेंगी
विज्ञापन

-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप में निकाली औद्योगिक व ग्रुप हाउसिंग योजना
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। प्राधिकरण ने इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप में औद्योगिक और ग्रुप हाउसिंग भूखंडों की योजना शुरू की है। जहां बड़ी-बड़ी कंपनियां और बिल्डर निवेश करेंगे। अफसरों का कहना है कि 25 जून से योजना में पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं, प्राधिकरण जल्द ही कॉमर्शियल भूखंडों की योजना लाएगा। जो परी चौक के आसपास होगी।

नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट शुरू होने के बाद हर सेक्टर में निवेश की मांग बढ़ी है। अफसरों ने बताया कि आईआईटीजीएनएल में 8 औद्योगिक भूखंडों की योजना आई है। इसमें पंजीकरण की अंतिम तिथि 24 जुलाई होगी। जबकि ग्रुप हाउसिंग के 2 प्रोजेक्ट है। उसमें पंजीकरण की अंतिम तिथि 16 जुलाई है। औद्योगिक भूखंडों का आवंटन साक्षात्कार और ग्रुप हाउसिंग के भूखंडों का आवंटन ई-नीलामी से किया जाएगा। अफसरों ने बताया कि यहां पर 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक निवेश आएगा। औद्योगिक भूखंडों का क्षेत्रफल 14,830 वर्गमीटर से लेकर 63,610 वर्गमीटर है। ग्रुप हाउसिंग के भूखंड 34,573 और 54,399 वर्गमीटर के हैं। आईआईटीजीएनएल की निदेशक व एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि टाउनशिप में औद्योगिक भूखंडों की मांग बढ़ रही है। इस कारण भूखंडों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed