फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Five members each from Team Pragatisheel and Team Parivartan won.

Noida News: टीम प्रगतिशील और परिवर्तन के 5-5 सदस्य जीते

Mon, 07 Sep 2026 06:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
Five members each from Team Pragatisheel and Team Parivartan won.
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-121 स्थित सुपरटेक जोडिएक सोसाइटी में रविवार को हुए एओए चुनाव के नतीजे आ गए हैं। चुनाव में टीम प्रगतिशील और टीम परिवर्तन के पांच-पांच सदस्य विजयी हुए। ऐसे में एओए की नई टीम में दोनों गुटों की बराबर भागीदारी रहेगी। अब सोसाइटी के विकास और निवासियों से जुड़े मुद्दों पर दोनों टीमों को मिलकर काम करना होगा। सोसाइटी में मेंटेनेंस शुल्क बढ़ाए जाने के बाद निवासियों ने इसका विरोध किया था। विवाद बढ़ने के बाद पूर्व एओए और उसकी टीम ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद दोबारा टीम गठित करने की प्रक्रिया शुरू की गई और नए सिरे से चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। रविवार को सोसाइटी में चुनाव कराया गया, जिसमें वोट देने के अधिकार रखने वाले निवासियों ने मतदान किया। परिणाम में टीम प्रगतिशील से केके मिश्रा, गौरव असाटी, गौरव सोनी, प्रेम मोहन तिवारी और नीरज कुमार विजयी हुए हैं। टीम परिवर्तन से रंधीर कुमार गुप्ता, अरुण साहूवाल, शशिकांत वर्मा, गुंजन भास्कर और भरामित अग्रवाल ने जीत दर्ज की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed