{"_id":"652ce06f31d073f0be081b54","slug":"five-member-committee-will-check-the-quality-of-food-noida-news-c-1-gnd1002-1018263-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पांच सदस्य समिति परखेंगी खाने की गुणवत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पांच सदस्य समिति परखेंगी खाने की गुणवत्ता
विज्ञापन
पांच सदस्य समिति परखेगी खाने की गुणवत्ता
नोएडा। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में बालिकाओं को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता की जांच के लिए पांच सदस्य समिति का गठन किया जाएगा। यह समिति हर महीने शासन को रिपोर्ट सौंपेगी। छात्राओं को मिलने वाले भोजन की खराब गुणवत्ता के बाद यह कदम उठाया गया है। इस सीमिति में खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, तहसीलदार, वॉर्डन और एक विद्यालय प्रबंधन की महिला सदस्य होंगे।
शिकायतें मिली रही थीं कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में खराब गुणवत्ता की खाद्यान्न सामग्री खरीदी जा रही है। मानकों के अनुसार, खाद्यान्न सामग्री जैसे चना, दालें, छोले, राजमा (अत्यंत छोटे, घुने एवं फफूंदी युक्त) नहीं खरीदे जा रहे हैं। साथ ही, छात्रों को मीनू के अनुसार भोजन नहीं दिया जा रहा है। छात्रों को दूध 200 मिलीग्राम की जगह 100 मिलीग्राम से भी कम दिया जा रहा है। इस वजह से आए दिन स्कूल में छात्राओं की तबियत खराब होने की खबरें आ रही हैं। यह समिति खाने की गुणवत्ता परखेगी। राज्य परियोजना निदेशक की ओर से यह निर्देश जारी किए गए हैं।