{"_id":"687bc63ed50fb017c30129ca","slug":"five-lakh-employees-of-the-district-will-get-incentive-amount-of-rs-15000-each-noida-news-c-1-gnd1002-3184524-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जिले के पांच लाख कर्मचारियों को मिलेगी 15-15 हजार की प्रोत्साहन राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जिले के पांच लाख कर्मचारियों को मिलेगी 15-15 हजार की प्रोत्साहन राशि
विज्ञापन
जिले के पांच लाख कर्मचारियों को मिलेगी 15 हजार की प्रोत्साहन राशि
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। इम्पलॉय लिंक्ड इंसेंटिव (ईएलआई) योजना को केंद्र सरकारी से मंजूरी मिलने के बाद जिले के पांच लाख कर्मचारियों को 15 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। पीएफ विभाग ने पात्र कर्मचारियों को चिह्नित किया है। विभाग उन कर्मचारियों को सूचित कर रहा है जिनका यूएएन नंबर सक्रिय नहीं है।
युवाओं को लंबे समय से ईएलआई योजना का इंतजार था। केंद्र सरकार पहली बार नौकरी करने वाले युवाओं को इस योजना के तहत 15 हजार रुपये देगी। पिछले बजट में इस योजना का एलान किया था। रोजगार के क्षेत्र में प्रोत्साहन बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार उन युवाओं को इस योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता प्रदान करेगी जो पहली बार नौकरी करने जा रहे हैं। इस स्कीम के 2 भाग हैं कर्मचारी और कंपनी। स्कीम के अंतर्गत पहली बार नौकरी ज्वॉइन करने के बाद 15 हजार रुपये दो किस्तों में दिए जाएंगे।