फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   five doctors and six students infected in jims noida opd closed

नोएडा: जिम्स में पांच डॉक्टर व छह छात्र संक्रमित, ओपीडी बंद, दो हजार से अधिक मरीजों को होगी परेशानी

Fri, 07 Jan 2022 07:58 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 07 Jan 2022 07:58 PM IST
सार

जिम्स के निदेशक ब्रिगेडियर डॉक्टर राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि संक्रमण की गति काफी तेज है। इससे बचाव के लिए एहतियात बरतना जरूरी है। जिम्स को कोविड अस्पताल घोषित कर दिया गया है। यहां सामान्य मरीजों के लिए ओपीडी सेवा तत्काल प्रभाव से बंद कर दी गई है। 

विज्ञापन
five doctors and six students infected in jims noida opd closed
कोरोना वायरस वार्ड - फोटो : amar ujala

विस्तार

जिम्स में रोज ओपीडी में आने वाले दो हजार से अधिक मरीजों की परेशानी शुक्रवार से बढ़ गई। कोविड अस्पताल बनाने से यहां सामान्य मरीजों के लिए ओपीडी सेवा बंद कर दी गई है। साथ ही, अस्पताल के पांच डॉक्टर व मेडिकल के छह छात्र संक्रमित मिले हैं। सभी को जिम्स में भर्ती कराकर क्लास रूम व छात्रावास को सैनिटाइज कराया जा रहा है। इसके अलावा गौड़ सिटी के 12वें एवेन्यू में 17 लोग संक्रमित मिले हैं। यहां 82 लोगों की जांच की गई थी।

विज्ञापन


जिम्स के निदेशक ब्रिगेडियर डॉक्टर राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि संक्रमण की गति काफी तेज है। इससे बचाव के लिए एहतियात बरतना जरूरी है। जिम्स को कोविड अस्पताल घोषित कर दिया गया है। यहां सामान्य मरीजों के लिए ओपीडी सेवा तत्काल प्रभाव से बंद कर दी गई है। यहां सिर्फ कोविड मरीजों का ही इलाज होगा। जिम्स में शुक्रवार को 15 मरीजों को भर्ती किया गया है। इनमें पांच डॉक्टर, छह विद्यार्थी व एक बच्चा समेत अन्य मरीज शामिल हैं। 
विज्ञापन


500 बेड तैयार
जिम्स में कोरोना के मरीजों के लिए 500 बेड मौजूद हैं। इनमें से 300 बेड ऑक्सीजन से लैस व 100 बेड आईसीयू वेंटिलेटर से भी युक्त हैं। संक्रमितों के इलाज के लिए 25 डॉक्टरों की टीम गठित कर दी गई है। सभी की ड्यूटी कोविड वार्ड में ही रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेवर में एक ही परिवार के पांच संक्रमित
जेवर में शुक्रवार को एक ही परिवार के पांच लोग संक्रमित मिले हैं। मोहल्ला सराय नैन सिंह, मोहल्ला सल्लियान व थोरा गांव में ये लोग रहते हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को किट उपलब्ध कराते हुए होम आइसोलेट कर दिया है। इसके अलावा कांटेक्ट ट्रेसिंग भी की जा रही है। 


बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए जिम्स को कोविड अस्पताल घोषित किया गया है। यहां संक्रमित मरीज आने शुरू हो गए हैं। सामान्य मरीजों के लिए ओपीडी बंद कर दी गई है। - ब्रिगेडियर डॉक्टर राकेश कुमार गुप्ता, निदेशक जिम्स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed