फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Five cartridges found from the bag of a B.Tech student

Noida News: बीटेक छात्र के बैग से मिले पांच कारतूस

Tue, 22 Jul 2025 08:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 08:46 PM IST
विज्ञापन
Five cartridges found from the bag of a B.Tech student
-इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन पर स्कैनिंग के दौरान हुए बरामद
विज्ञापन

-पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-63 स्थित इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन पर बीटेक के छात्र के बैग से पांच कारतूस मिलने का मामला सामने आया है। मेट्रो स्टेशन पर स्कैनिंग के दौरान बैग में कारतूस होने का पता चला। सीआईएसएफ की सूचना पर कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सेक्टर-63 इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन पर 19 जुलाई की शाम सीआईएसएफ की टीम स्कैनर से यात्रियों का सामान चेक कर रहे थे। तभी एक बैग में पांच कारतूस मिले। इसके बाद स्टेशन कंट्रोलर राम किशोर सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस की टीम पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। युवक की पहचान गाजियाबाद के विजय नगर निवासी यश के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक युवक के पास से पांच कारतूस बरामद हुए हैं। सभी कारतूस की पेंदी पर 8एमएमकेएफ लिखा था। उन पर चोट के निशान बने हुए थे। जो देखने में काफी पुराने लग रहे हैं।
विज्ञापन

-------------
नौकरी करता है आरोपी छात्र
जांच में पता चला है कि युवक बीटेक का छात्र है और सेक्टर- 63 की एक कंपनी में नौकरी करता है। युवक ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले पहले गाजियाबाद के एक पार्क में पॉलिथीन में कारतूस रखे मिले थे। उसने इन्हें बैग में रख लिया था। पुलिस ने आरोपी को थाने से जमानत दे दी। हालांकि पुलिस की टीम कारतूस को लेकर जांच कर रही है। इससे पहले 16 जुलाई को इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन पर दिल्ली निवासी एक महिला के बैग से नाइन एमएम का कारतूस मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed