फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   first position achiever honoured by district administration

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बालिका सम्मानित

Tue, 09 Mar 2021 12:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
first position achiever honoured by district administration
तावड़ू । उपमंडल के गांव पीपाका में स्थित ऑर्फन इन नीड बालगृह की छात्रा को प्रदेश स्तर पर आयोजित गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा प्रशंसा पत्र व 2100 रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर महावीर प्रसाद सीईओ जिला परिषद, जयप्रकाश सीटीएम नूह, धनश्री जाधव सी एम जे जे नूह, आबिद हुसैन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

बाल गृह के इंचार्ज जहीर अहमद ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग पंचकूला द्वारा गत जनवरी माह में गायन प्रतियोगिता करवाई गई थी। जिसमें बाल गृह पीपाका बालिका कौशर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। उन्होंने बताया कि सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नूह मिनी सचिवालय में एक कार्यक्रम किया गया।
विज्ञापन

इसमें विभिन्न क्षेत्रों में श्रेष्ठ योगदान देने वाली महिलाओं को जिला प्रशासन ने सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि कौशर ने कार्यक्रम में गाना भी गाया जिस पर वहां उपस्थित सभी गणमान्य लोगों ने उसे बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed