स्मार्ट टॉयलेट देख रह जाओगे हैरान: नोएडा में बना पहला मॉडर्न सार्वजनिक शौचालय, अंदर होंगी ऐसी सुविधाएं
First Modern Public Toilet in Noida: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के किनारे शहर का पहला मॉडर्न सार्वजनिक शौचालय बनाया गया है। बड़ी जगह पर निर्मित इस शौचालय में सभी सार्वजनिक सुविधाएं आधुनिक स्तर की बनाई गई हैं।
विस्तार
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के किनारे शहर का पहला मॉडर्न सार्वजनिक शौचालय बनाया गया है। बड़ी जगह पर निर्मित इस शौचालय में सभी सार्वजनिक सुविधाएं आधुनिक स्तर की बनाई गई हैं। नोएडा पूरे देश में टॉयलेट मॉडल में संस्टेनबल प्रॉजेक्ट के तौर पर चुना गया था।
-103 पब्लिक टॉयलेट
- 76 कम्युनिटी टॉयलेट
-16 पिंक टॉयलेट
-119 यूरिनल ब्लॉक्स
-पब्लिक टॉयलेट में जन सुविधाओं की निगरानी अधिकारी स्तर से भी होती है।
महिला आबादी का आवागमन जहां ज्यादा होता है वहां पिंक टॉयलेट बनवाए गए।
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे किनारे पहला मॉडर्न टॉयलेट सेक्टर-94 महामाया फ्लाइओवर के पास बनाया गया है। शहर के निवासियों की मांग है कि प्राधिकरण ऐसे ही दूसरे टॉयलेट को भी संवारा जाए।