{"_id":"5fff24368ebc3e30cc5f478a","slug":"first-corona-vaccine-arrived-mewat-news-noi5597124144","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वैक्सीन की पहली खेप पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वैक्सीन की पहली खेप पहुंची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वैक्सीन की पहली खेप पहुंची
राजूद्दीन जंग
नगीना। नर्स और स्टाफ नर्स की परीक्षाओं के बावजूद कोरोना वायरस से लडने वाली वैक्सीन के टीके लोगों को लगाए जाएंगे। बुधवार शाम वैक्सीन की पहली खेप जिला नागरिक अस्पताल मांडीखेड़ा में पहुंच गई। पहले चरण में नूंह जिले में 400 लोगों को टीकाकरण के लिए चिह्नित किया गया है।
कोरोना वायरस को हराने के इस महत्वपूर्ण चरण में राजा हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज नल्हड़ और जिला नागरिक अस्पताल मांडीखेड़ा में टीकाकरण होगा या नहीं, इस पर असमंजस बरकरार है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना, तावड़ू और नूंह में सौ-सौ मरीजों को टीके लगाए जाएंगे। टीकाकरण की प्रत्येक टीम में चार सदस्य हैं। जिलेभर के पंचों-सरपंचों, नंबरदारों और गणमान्य लोगों से अभियान को सफल बनाने के लिए सहयोग मांगा गया है।
नर्स और स्टाफ नर्स का पेपर शनिवार को है। फिर भी टीकाकरण अभियान चलेगा। नूंह, फिरोजपुर झिरका, तावडू व पुन्हाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चिह्नित किए गए 400 लोगों को टीके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
- डॉ. बसंत कुमार दुबे, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, नूंह।
हरियाणा स्वास्थ्य मिशन के एमडी के साथ बैठक हुई है। जिले में कोरोना वैक्सीन की पहली खेप पहुंच गई हैं। अब भी जिला नागरिक अस्पताल मांडीखेड़ा और नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में कोरोना वैक्सीन लगाने पर असमंजस है।
- डॉ. सुरेंद्र यादव, सिविल सर्जन, नूंह।
तैयारियां युद्ध स्तर पर की गई हैं। 16 जनवरी को जिलेभर के 4 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना वैक्सीन के टीके लगाने का शुभारंभ मुख्यमंत्री करेंगे। मेरी जिले के लोगों से अपील है कि वो कोरोना महामारी से निपटने में पूर्ण सहयोग दें।
- धीरेंद्र खड़गटा, जिला उपायुक्त, नूंह।