Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Firm suspended, yet resort was still running, GST raid in Gorakhpur

Gorakhpur News: फर्म निलंबित....फिर भी चल रहा था रिजॉर्ट, जीएसटी का छापा- डायरी में दर्ज है लेनदेन के हिसाब

Wed, 19 Nov 2025 01:11 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Wed, 19 Nov 2025 01:11 AM IST
सार

म ने सिर्फ एक माह की बुकिंग और इससे आमदनी की गणना की। टीम ने पत्रावलियों के साथ रिजॉर्ट के ऑफिस की डायरी भी कब्जे में ले ली। इसी डायरी में आगे के दिनों की बुकिंग की डिटेल दर्ज थी। एडिशनल कमिश्नर ग्रेड वन संजय प्रसाद ने बताया कि फर्म की जीएसटी और अन्य जांच कराई गई। बुकिंग के सापेक्ष जीएसटी का भुगतान नहीं होता था।

विज्ञापन
Firm suspended, yet resort was still running, GST raid in Gorakhpur
जांच करती जीएटी की टीम - फोटो : स्त्रोत- विभाग

विस्तार

जीएसटी की टीम ने मंगलवार को सिक्टौर स्थित एक चर्चित रिजॉर्ट में जांच की। पता चला कि फरवरी से फर्म की तरफ से जीएसटी जमा नहीं किया जा रहा था और रिजॉर्ट का रजिस्ट्रेशन निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद भी लगातार शादी व अन्य आयोजनों की बुकिंग की जा रही थी और लेन-देन का हिसाब डायरी में रखा जा रहा था।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर में शुरू हुई जांच में सामने आया कि रिजॉर्ट की नवंबर महीने में बुकिंग पर्याप्त है और मेहमानों की संख्या और अन्य सुविधाओं के आधार पर बुकिंग का भुगतान तय किया जाता है। ये भुगतान लाखों में था। इसी आधार पर टीम ने सिर्फ एक माह की बुकिंग और इससे आमदनी की गणना की। टीम ने पत्रावलियों के साथ रिजॉर्ट के ऑफिस की डायरी भी कब्जे में ले ली।
विज्ञापन
Trending Videos

इसी डायरी में आगे के दिनों की बुकिंग की डिटेल दर्ज थी। एडिशनल कमिश्नर ग्रेड वन संजय प्रसाद ने बताया कि फर्म की जीएसटी और अन्य जांच कराई गई। बुकिंग के सापेक्ष जीएसटी का भुगतान नहीं होता था। इसके अलावा निलंबित फर्म में शादी व अन्य बुकिंग करते हुए कर चोरी की जा रही थी।

टीम ने मौके पर जाने से पहले बुकिंग के साथ अन्य जरुरी जानकारियां भी इकट्ठी कीं थीं। सामने आया कि बुकिंग के नाम पर लाखों रुपये लिए जाने के बाद भी जीएसटी नहीं जमा हो रही थी। इससे सरकार को भारी राजस्व का नुकसान पहुंच रहा था।
विज्ञापन

जांच के बाद निर्धारित टैक्स की होगी गणना
जीएसटी टीम अपनी जांच के बाद पिछले वर्षों में जमा कराए गए टैक्स के साथ इस वर्ष की बुकिंग और भुगतान का मिलान करेगी। इसके बाद कर चोरी निर्धारित की जाएगी। इसी आधार पर आगे की कार्रवाई करते हुए फर्म से कर जमा कराया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed