फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Firing in Jewar on Holi and Five injured in clash between two sides

होली पर जेवर में बवाल: दो पक्षों की झड़प... छतों से पथराव, झड़प में पांच घायल; छावनी में तब्दील हुआ पूरा गांव

Fri, 14 Mar 2025 09:53 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 14 Mar 2025 09:53 PM IST
सार

शुक्रवार दोपहर किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। देखते ही देखते छतों से पथराव शुरू हो गया और फिर फायरिंग भी होने लगी। गोलीबारी में धर्मवीर सिंह के दायें पैर में दो जगह गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Firing in Jewar on Holi and Five injured in clash between two sides
दो पक्षों की झड़प में पांच घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जेवर कोतवाली क्षेत्र के रन्हेरा गांव में होली के दिन दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया, जो हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि दोनों पक्षों में हुई मारपीट के दौरान जमकर पथराव और गोलीबारी हुई, जिससे पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन


रन्हेरा गांव के लोग नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के दूसरे चरण में विस्थापित होने वाले हैं। इसी विस्थापन को लेकर गांव में दो गुट बन गए हैं। एक पक्ष चाहता है कि विस्थापन मांडलपुर में हो, जबकि दूसरा पक्ष फलैदा में विस्थापन की मांग कर रहा है। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ था, जो शुक्रवार दोपहर बाद झगड़े में बदल गया।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। देखते ही देखते छतों से पथराव शुरू हो गया और फिर फायरिंग भी होने लगी। गोलीबारी में धर्मवीर सिंह के दायें पैर में दो जगह गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बचाव करने पहुंचे बृजपाल और गिरीश भी घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष से मनोज सिंह, विपिन और कालू को भी चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ग्राम पाठशाला ने दी नई उड़ान: 50 से अधिक युवा यूपी पुलिस में चयनित, 40 गांव में संचालित हो रहा पुस्तकालय


धर्मवीर को नोएडा रेफर किया गया, गांव में भारी पुलिस बल तैनात
ग्रामीणों ने सभी घायलों को जेवर के कैलाश और आरोग्य अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से धर्मवीर की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें ऑपरेशन के लिए नोएडा रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया।

फिलहाल, गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि कोई और अप्रिय घटना न हो। पुलिस का कहना है कि अब तक किसी भी पक्ष से शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन झगड़ा करने वालों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed