फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fireing on wine shop

Noida News: उधार की शराब न मिलने पर वाइन शाॅप पर की अंधाधुंध फायरिंग

Tue, 14 Oct 2025 09:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 09:23 PM IST
विज्ञापन
fireing on wine shop
- ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र के सैनी सुनपुरा गांव में हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

-आरोपी युवक 500 रुपये देकर 1400 रुपये की शराब की बोतल मांगने लगा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र के सैनी सुनपुरा गांव में उधार शराब देने को लेकर हुए विवाद में बदमाशों ने वाइन शॉप पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जान बचाने के लिए सेल्समैन को काउंटर के नीचे छिपना पड़ा।,पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू की है।
तिलपता गांव के नितिन का कहना है कि सैनी गांव में वाइन शॉप के मैनेजर है। रविवार रात दुकान पर सेल्समैन मोहित, प्रिंस, गोलू मौजूद थे। दुकान बंद करने के समय रात करीब 9ः30 बजे स्थानीय गुड्डू नामक युवक 500 रुपये देकर 1400 रुपये की शराब की बोतल मांगने लगा। कम पैसे में शराब देने में विवाद करने लगा। कुछ देर बाद युवक अपने साथियों के साथ पहुंचा और दुकान के शटर पर लात मारने लगा। किसी तरह सेल्समैन जान बचाकर वहां से भागे। सेल्समैन द्वारा ही पुलिस को सूचना दी गई। आरोप है कि सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ भी आरोपियों ने अभद्रता की। पुलिस की ओर से मामले में दो युवकों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई। घबराए सेल्समेन ने ड्यूटी छोड़ दी थी। इस कारण दूसरे सेल्समैन को अगले दिन दुकान पर भेजा गया।
विज्ञापन

आरोप है कि सोमवार रात करीब आठ बजे दुकान पर सेल्समैन रिंकू, पवन, गोलू मौजूद थे। आरोप है कुछ नकाबपोश बदमाश गाड़ी से दुकान पर पहुंचे और सात से आठ राउंड अंधाधुंध फायरिंग की। गोलियों की तड़तड़ाहट से आसपास अफरातफरी मच गई। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि मामले में दो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के साथ सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। वहीं जिला आबकारी सुबोध श्रीवास्तव का कहना है कि दोनों पक्षों में आपसी विवाद हुआ था। विभाग की ओर से कोई जांच नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed