{"_id":"6acb9a2309866e739805cfac","slug":"fire-safety-measures-fail-power-supply-to-two-societies-to-be-cut-off-1800-families-to-remain-in-the-dark-grnoida-news-c-23-1-lko1064-108897-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आग बुझाने के इंतजाम फेल, दो सोसाइटियों की कटेगी बिजली, अंधेरे में रहेंगे 1800 परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आग बुझाने के इंतजाम फेल, दो सोसाइटियों की कटेगी बिजली, अंधेरे में रहेंगे 1800 परिवार
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमीक्रॉन-3 की मिगसन अल्टिमो सोसाइटी की बिजली आपूर्ति बंद की जाएगी, इस
- प्राधिकरण के आदेश पर एनपीसीएल ने दोनों सोसाइटी के गेट पर चस्पा किया नोटिस, कल काटेंगे कनेक्शन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर ओमीक्रॉन-3 स्थित प्लूमेरिया गार्डन और मिगसन अल्टिमो सोसाइटी में आग से बचाव के इंतजामों में कमी मिली है। फायर ऑडिट में सामने आई कमी के बाद दोनों सोसाटियों में बिजली आपूर्ति बंद होगी। एनपीसीएल ने रविवार को दोनों सोसाइटियों के गेट पर नोटिस चस्पा कर मंगलवार को बिजली कनेक्शन काटने की जानकारी दी है। एनपीसीएल के अनुसार, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के आदेश पर यह कार्रवाई की जा रही है।
नोटिस चस्पा होने के बाद दोनों सोसाइटियों में रहने वाले 1800 से अधिक परिवारों की चिंता बढ़ गई है। एनपीसीएल के प्रवक्ता मनोज कुमार झा ने बताया कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने दोनों सोसाइटियों का फायर ऑडिट कराया था। ऑडिट में आग बुझाने की व्यवस्थाओं में कई कमियां पाई गई थीं। इसके बाद प्राधिकरण ने 7 अक्तूबर को एनपीसीएल को पत्र भेजकर बिजली आपूर्ति बंद करने के निर्देश दिए थे।
एनपीसीएल ने रविवार को दोनों सोसाइटियों के गेट पर नोटिस लगाकर निवासियों को कार्रवाई की जानकारी दी। प्लूमेरिया गार्डन सोसाइटी में सिंगल प्वाइंट कनेक्शन होने के कारण पूरी सोसाइटी की बिजली बंद होगी। वहीं, मिगसन अल्टिमो सोसाइटी में मल्टीप्वाइंट कनेक्शन होने के कारण केवल कॉमन एरिया की बिजली काटी जाएगी। दोनों सोसाइटियों के प्रबंधन को भी नोटिस सौंपा गया है।
विज्ञापन
निवासियों ने सोशल मीडिया पर जताया विरोध
प्लूमेरिया गार्डन एस्टेट सोसाइटी में करीब 704 परिवार रहते हैं, जबकि मिगसन अल्टिमो में करीब 1108 परिवार रहते हैं। नोटिस के बाद निवासियों ने सोशल मीडिया पर विरोध जताना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि बिल्डरों की लापरवाही का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। बिजली कटने के बाद उन्हें महंगे जनरेटर बैकअप का सहारा लेना पड़ेगा और कई सुविधाएं प्रभावित होंगी।
मिगसन अल्टिमो में कई बार लग चुकी है आग
मिगसन अल्टिमो सोसाइटी के निवासियों का कहना है कि पिछले छह माह में यहां पांच से छह बार आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। एक घटना के दौरान दमकल की गाड़ी भी मौके तक नहीं पहुंच सकी थी। निवासियों के अनुसार, आग लगने पर फायर सिस्टम ने भी सही तरीके से काम नहीं किया। वहीं प्लूमेरिया गार्डन सोसाइटी में भी फायर सिस्टम में कई खामियां सामने आई हैं। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा मानकों को पूरा करने के बाद ही आगे की कार्रवाई पर विचार किया जाएगा।