{"_id":"67453fdef7b68a2649079336","slug":"fire-on-ground-floor-of-apartment-in-shahberi-greater-noida-2024-11-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Noida Fire: शाहबेरी में अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर पर आग फंसी महिला और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida Fire: शाहबेरी में अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर पर आग फंसी महिला और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला
Tue, 26 Nov 2024 08:56 AM IST
अनुज कुमार
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 26 Nov 2024 08:56 AM IST
सार
ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी के एक अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर पर आग लग गई। तीसरे तल पर फंसी महिला और उसके बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के एक अपार्टमेंट में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिसरख कोतवाली क्षेत्र स्थित शाहबेरी की बालाजी एनक्लेव सोसायटी में मंगलवार रात करीब एक बजे एक गंभीर हादसा टल गया। मयूर गोल्ड अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर पर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जिसमें दो कारें, दो मोटरसाइकिलें, एक स्कूटी और एक स्कूटर जलकर खाक हो गए। आग लगने के कारण पूरे अपार्टमेंट में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि ऊपरी मंजिलों तक धुआं भर गया।
विज्ञापन
इसी दौरान तीसरी मंजिल पर एक महिला अपने दो बच्चों के साथ फंस गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों ने महिला और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन वाहन जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस का कहना है कि आग को पूरी तरह बुझा दिया गया है और सोसायटी में स्थिति नियंत्रण में है। शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है और निवासियों को सतर्क रहने की अपील की है। सोसायटी में सुरक्षा उपायों की समीक्षा की जा रही है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन