फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fire broke out in the warehouse of police training school, 300 vehicles burnt

Noida News: पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के मालखाने में लगी आग, 300 वाहन जले

Thu, 30 May 2024 09:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 09:01 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the warehouse of police training school, 300 vehicles burnt
दमकल विभाग की 15 गाड़ियों ने तीन घंटे में पाया आग पर काबू
विज्ञापन

---------------------
125 कार और 175 दोपहिया वाहन जले
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। वजीराबाद के पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के मालखाने में बृहस्पतिवार दोपहर भीषण आग लग गई। पुलिस के अलावा दमकल की 15 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। काफी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक 125 कारें और 175 दोपहिया वाहन जल गए थे। आग पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में मौजूद पश्चिम जिला के मालखाने में लगी थी। सोनिया विहार थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आग की सही वजहों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल, हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

दिल्ली फायर सर्विस के निदेशक अतुल गर्ग के अनुसार, दोपहर करीब 2:37 बजे सूचना मिली कि पुश्ता रोड, वजीराबाद पीटीएस के मालखाने में आग लग गई है। आग मालखाने में खड़े वाहनों में लगी थी। जगह की कमी से एक के ऊपर एक वाहनों को खड़ा किया गया था। इससे वाहनों को आग ने चपेट में ले लिया। शाम करीब 5:25 बजे किसी तरह आग पर काबू पाया गया। शुरुआती जांच के बाद पुलिस अधिकारियों ने 300 वाहन जलने की आशंका जताई है। इनकी संख्या और भी बढ़ सकती है। इसी मालखाने में जनवरी में भी आग लग गई थी। उस समय यहां पर 245 वाहन जल गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article