{"_id":"67e6e462bfd148f63700e84d","slug":"fire-broke-out-in-greater-noida-s-green-belt-under-suspicious-circumstances-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेनो: ग्रीन बेल्ट में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, हर तरफ धुआं ही धुआं; दमकलकर्मियों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेनो: ग्रीन बेल्ट में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, हर तरफ धुआं ही धुआं; दमकलकर्मियों ने पाया काबू
Fri, 28 Mar 2025 11:33 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 28 Mar 2025 11:33 PM IST
सार
ग्रेटर नोएडा सेक्टर ओमीक्रोन-1 के चार नंबर गेट के सामने ग्रीन बेल्ट में संदिग्ध परिस्थितियों में देर शाम को आग लग गई। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में फायरबिग्रेड टीम को सूचना दी। सूचना पर पहुंची टीम ने देर रात करीब 10 बजे आग पर काबू पा सकी।
विज्ञापन
Greater Noida Fire
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमीक्रोन-1 के चार नंबर गेट के सामने ग्रीन बेल्ट में पेड़ों से गिरे सूखे पत्तों में शुक्रवार शाम को आग लगने से आसपास के निवासियों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में फायरबिग्रेड टीम को सूचना दी। सूचना पर पहुंची टीम ने देर रात करीब 10 बजे आग पर काबू पा सकी। वहीं सेक्टर ओमीक्रोन-2 के सामने खाली पड़े प्लाट स्टेलर आरएम के सामने कूड़े के ढेर में आग लग गई थी। जिसपर भी फायरबिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा सेक्टर ओमीक्रोन-1 के चार नंबर गेट के सामने ग्रीन बेल्ट में संदिग्ध परिस्थितियों में देर शाम को आग लग गई। वहीं, स्थानीय निवासी योगेन्द्र मावी ने बताया कि शाम करीब सात बजे आग लगी थी। आनन-फानन में उन्होंने फायरबिग्रेड टीम को घटना की सूचना दी। जिसके बाद करीब आधे घंटे बाद पहुंची फायरबिग्रेड की टीम ने निवासियों की मदद से करीब साढ़े दस बजे आग पर काबू पा सकी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ग्रीन बेल्ट को इस दौरान काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने प्राधिकरण के अधिकारियों पर आरोप लगाया कि कई बार यहां से कूड़ा हटाने को लेकर शिकायत कर चुके हैं लेकिन अधिकारी कोई भी कार्रवाई नहीं करते हैं। पतझड़ के चल रहे मौसम के दौरान पेड़ों से पत्ते लगातार गिरते रहते हैं और काफी ज्यादा संख्या में यहां पर पत्ते हो गए थे। जिसके चलते संदिग्ध परिस्थितियों में शुक्रवार की शाम अचानक आग लग गई जो कि इतना ज्यादा विकराल वह धारण कर लिया कि चारों तरफ आगे ही आग दिखाई दे रही थी। उन्होंने बताया कि अधिकारी साफ सफाई के मामले में काफी ज्यादा लापरवाही भारत रहे हैं जब अधिकारियों के शिकायत करो तो कार्रवाई के नाम पर सिर्फ उनसे आश्वासन मिलता है लेकिन कोई उचित कार्रवाई नहीं की जाती है जिसके चलते लोगों की समस्या लगातार बनी रहती है।
विज्ञापन
वहीं, ओमीक्रोन-2 के सामने खाली पड़े प्लाट स्टेलर आरएम के सामने कूड़े के ढेर में आग लगने से आसपास क्षेत्र में चारों ओर जहरीला धुआं फैल गया। लोगों का आरोप है कि यहां पर लगातार कूड़ा फेंका जाता है जिसके चलते यहां पर काफी ज्यादा कूड़ा जमा हो गया है और शुक्रवार शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। लोगों का आरोप यह भी है कि प्राधिकरण के अधिकारियों से कई बार कूड़ा उठाये जाने को लेकर शिकायत दी गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने के कारण लगातार यहां पर कूड़े का ढेर जमा होता रहा है। राजस्थानी लोगों ने बताया कि कूड़े के ढेर में आग लगने से लोगों को वहां से निकलने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा क्योंकि जो आज का धुआं निकल रहा था वह काफी जहरीला था।