फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fire breaks out in Gulalta village

शॉर्ट सर्किट से गुलालता गांव में आग

Sat, 01 Aug 2020 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in Gulalta village
पुन्हाना। गुलालता गांव में शनिवार की शाम अनुसूचित जाति के मोहल्ले में बिजली के खंभे पर लगे मीटरों में आग लग गई। इसकी वजह से कई मीटर और वायर जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने आग लगने का कारण शॉर्टसर्किट बताया है। गांव गुलालता निवासी नसीम अहमद ने बताया कि उनके गांव में शनिवार शाम करीब 6 बजे अचानक बिजली के खंभे में शॉर्टसर्किट से आग लग गई।
विज्ञापन

इसमें गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले अमीलाल, खुरशीद, जयपाल, बीजेंद्र, महेश, चंदी, गोर्धन और संपत के खंभे पर लगे मीटर जलकर राख हो गए। बिजली के मीटर के साथ-साथ हजारों रुपये के तार भी जल गए। उन्होंने बताया कि करीब पांच दिन में उनके मोहल्ले में बिजली आई थी अब न जाने कितने दिन और बिजली नहीं आएगी। बिजली वितरण निगम पुन्हाना के कनिष्ठ अभियंता रौनक अली ने बताया कि उनको आग लगने की सूचना मिल गई है। मीटर बदलवा दिए जाएंगे, बिजली ठीक करने के लिए कर्मचारी भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed