फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fire breaks out in double decker bus on Noida-Greater Noida Expressway.

चलती डबल डेकर बस में लगी आग: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर हादसा, सवारियों में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

Tue, 06 Oct 2026 05:41 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: Akash Dubey Updated Tue, 06 Oct 2026 05:41 PM IST
सार

मंगलवार शाम नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर चलती डबल डेकर बस में आग लगी और तेज धमाका हुआ। हादसे के बाद सवारियों और वहां से गुजर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की वजह अभी स्प्षट नहीं है।

विज्ञापन
Fire breaks out in double decker bus on Noida-Greater Noida Expressway.
एक्सप्रेसवे पर जलती बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम सेक्टर-148 के समीप चलती डबल डेकर बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और बस धू-धूकर जलने लगी। बस में सवार सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के दौरान बस में तेज धमाका भी हुआ, जिससे एक्सप्रेस-वे से गुजर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


Trending Videos

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस नोएडा से ग्रेटर नोएडा की तरफ जा रही थी। सेक्टर-148 के पास परी चौक की ओर जाने वाले मार्ग पर अचानक बस से धुआं निकलने लगा। कुछ ही देर में आग की लपटें उठने लगीं। चालक ने बस को सड़क किनारे रोककर यात्रियों को नीचे उतारना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आग लगने के बाद बस में हुआ तेज धमाका
यात्रियों के सुरक्षित बाहर निकलने के बाद आग ने विकराल रूप ले लिया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस आग की लपटों में घिरी दिखाई दे रही है। वीडियो में बस से निकलती तेज लपटों और धुएं का गुबार साफ नजर आ रहा है। इसी दौरान बस में तेज धमाका होता दिखाई देता है। 

विज्ञापन

धमाके से सहम गए लोग
धमाके की आवाज सुनकर आसपास से गुजर रहे वाहन सवार सहम गए। वहीं सूचना मिलते ही नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल की कई गाड़ियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। आग के कारण एक्सप्रेसवे पर यातायात भी प्रभावित हुआ और वाहनों की कतार लगने लगीं। 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया और जाम खुलवाने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। दमकल विभाग की टीम आग बुझाने के साथ ही घटना के कारणों की जांच में जुटी है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed