{"_id":"69f6ce04b23c94a876013e6e","slug":"fire-breaks-out-in-a-dcm-truck-loaded-with-chemicals-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: केमिकल से भरे डीसीएम ट्रक में लगी आग, समय रहते दमकलकर्मियों ने पाया काबू; बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: केमिकल से भरे डीसीएम ट्रक में लगी आग, समय रहते दमकलकर्मियों ने पाया काबू; बड़ा हादसा टला
Sun, 03 May 2026 09:54 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sun, 03 May 2026 09:54 AM IST
सार
दमकल कर्मियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। आग बुझाने में समय रहते सफलता मिलने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
Greater Noida Fire
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सुबह करीब 5:04 बजे कैलाश हॉस्पिटल के सामने अल्फा गोल चक्कर के पास एक केमिकल से भरे डीसीएम टाटा ट्रक में अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम नॉलेज पार्क और ग्रेटर नोएडा से मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
दमकल कर्मियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। आग बुझाने में समय रहते सफलता मिलने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ट्रक में केमिकल लदा हुआ था, जो आग लगने की स्थिति में गंभीर विस्फोट या बड़े नुकसान का कारण बन सकता था। हालांकि, राहत की बात यह रही कि फायर टीम की तत्परता से पूरे केमिकल को सुरक्षित बचा लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
इस अग्निकांड में ट्रक के आगे का हिस्सा, खासकर केबिन, पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। आग लगने के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया था, लेकिन स्थिति जल्द ही नियंत्रण में आ गई। आग बुझाने के दौरान मार्ग पर कुछ देर के लिए यातयात बाधित हुआ। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन