फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   FIR registered against three people, including the husband.

Noida News: पति समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी

Wed, 01 Jul 2026 09:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 09:03 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against three people, including the husband.
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति और दो अन्य लोगों के खिलाफ पीछा करने, मारपीट, धमकी और अन्य धाराओं में कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की है। सेक्टर-41 निवासी महिला ने बताया कि 2007 में उनका विवाह दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी करन भार्गव से हुआ था। उनका आरोप है कि 10 मई 2025 को पति और ससुराल वालों ने मारपीट कर तीन बच्चों सहित उन्हें घर से निकाल दिया। घायल होने की वजह से उन्हें दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका आरोप है कि घर छोड़ने के बाद भी पति ने उत्पीड़न बंद नहीं किया और दो कर्मचारियों अनमोल रमन और अमित संधू को नजर रखने के लिए लगा दिया। अनमोल ने महिला के घर के पास किराये पर कमरा लेकर कई बार उसका पीछा किया। कोतवाली प्रभारी डीपी शुक्ला ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed