फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   FIR on seven policemen including police station chief in arrest of youth

Noida News: युवक को गिरफ्तारी मामले में थानाध्यक्ष समेत सात पुलिसकर्मियों पर एफआईआर

Mon, 08 May 2023 12:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
FIR on seven policemen including police station chief in arrest of youth
युवक को गिरफ्तारी मामले में थानाध्यक्ष समेत सात पुलिसकर्मियों पर एफआईआर
विज्ञापन


- कोर्ट के आदेश पर कोतवाली सेक्टर-113 में रिपोर्ट दर्ज, जांच जारी

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सोरखा गांव के एक युवक को गिरफ्तार करने के मामले में कोर्ट के आदेश पर तत्कालीन थानाध्यक्ष समेत सात पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। युवक की मां का आरोप है कि वर्ष 2022 में पुलिसकर्मियों ने फर्जी मुकदमे में फंसाकर उसके बेटे को जबरन उठा कर ले गए थे। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-113 में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं थानाध्यक्ष का कहना है कि पुलिस ने उस वक्त नियमानुसार कार्रवाई की थी।


सोरखा गांव निवासी वाली राजवती का आरोप है कि 10 अगस्त 2022 को उसके दो बेटों के बीच झगड़ा हुआ था। उसी दिन तडक़े छह पुलिसकर्मी उनके घर के बाहर से बेटे जगेश को उठा ले गए। आरोप है कि सभी छह पुलिसकर्मियों के साथ थानाध्यक्ष की भी इसमें प्रमुख भूमिका थी। जगेश पर जबरन चार मुकदमे दर्ज कर दिए गए। हवालात में उसकी पिटाई की गई। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर कोतवाली सेक्टर-113 के तत्कालीन थानाध्यक्ष शरदकांत, सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार, अरुण कुमार वर्मा, आवेश मलिक, चंद्रशेखर बालियान, सिपाही रोहित कुमार व रोहित शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं इस मामले में तत्कालीन थानाध्यक्ष शरदकांत का कहना है कि पुलिस की तरफ से तीन बदमाशों पर नियमानुसार कार्रवाई की थी। इनमें एक आरोपी की मां ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत कराया है। इस मामले की जांच के बाद सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed