फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   FIR against 5 including daughter-in-law in suicide of dealer

Noida News: प्रापर्टी डीलर की आत्महत्या के आरोप में बहू समेत पांच पर प्राथमिकी

Tue, 05 May 2026 09:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 09:25 PM IST
विज्ञापन
FIR against 5 including daughter-in-law in suicide of dealer
नोएडा। प्रापर्टी डीलर की आत्महत्या के आरोप में मृतक की पत्नी ने बहू समेत पांच लोगों के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-20 में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा है। सेक्टर-37 निवासी गीता ने पुलिस से शिकायत की है कि शादी के बाद से उसकी बहू रुबी ने उसके पति यानी अपने ससुर फूल सिंह यादव को ब्लैकमेल कर पैसे मांगने शुरू कर दिए। वह कभी 20 हजार तो कभी 25 हजार रुपये मांगती थी। गीता का आरोप है कि रुबी भाई शुभम से उसे जान से मरवाने की धमकी भी दिलवाती थी। महिला का दावा है कि रूबी अबतक 15 लाख रुपये ले चुकी है। सास का कहना है कि कुछ दिन पहले रूही ने 30 लाख रुपये की मांग ससुर से की थी। इसके बाद उसने ससुर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करा दी थी। इसी वजह से फूल सिंह ने सेक्टर-27 स्थित अपने दफ्तर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। एसीपी प्रवीण सिंह का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed