{"_id":"6a565d6d196d65e98d07d4bd","slug":"fir-against-4-over-alleged-financial-irregularities-at-hotel-noida-news-c-1-noi1095-4501512-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: होटल में हिसाब-किताब में गड़बड़ी का आरोप, चार पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: होटल में हिसाब-किताब में गड़बड़ी का आरोप, चार पर प्राथमिकी
विज्ञापन
कोतवाली सेक्टर-39 क्षेत्र में है होटल, कुछ ग्राहकों को उधार भोजन उपलब्ध कराने का आरोप
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-39 क्षेत्र में संचालित होटल के साझेदार और कर्मचारियों पर होटल की आय में हेराफेरी करने व बैंक दस्तावेज के दुरुपयोग का आरोप लगा है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
सलारपुर खादर निवासी मोहम्मद अरशद ने पुलिस को बताया कि वह दो अन्य साझेदारों के साथ सेक्टर-38ए स्थित मल्टीलेवल पार्किंग परिसर में होटल का संचालन करते हैं। आरोप है कि होटल में कार्यरत दो कर्मचारी अन्य साझेदारों के साथ मिलकर कुछ ग्राहकों को उधार पर भोजन उपलब्ध कराते थे। बाद में उनसे होटल के बाहर नकद भुगतान लेकर रकम आपस में बांट लेते थे। इससे न तो यह राशि होटल के रिकॉर्ड में दर्ज होती थी और न ही व्यवसाय के खातों में दिखाई देती थी।
अरशद के अनुसार मई के अंत में एक ग्राहक से हुए विवाद के बाद पूरे मामले की जानकारी सामने आई। जांच करने पर पता चला कि होटल में रखी पासबुक और चेक भी गायब हैं। आरोप है कि चोरी किए गए चेकों पर फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक में लगाने का प्रयास किया गया, हालांकि खाते में पर्याप्त राशि न होने के कारण वे भुगतान के लिए स्वीकृत नहीं हुए। कोतवाली प्रभारी डीपी शुक्ला ने बताया कि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।