{"_id":"63429a3022a9d76b5b527be4","slug":"filling-of-the-sunken-road-started-near-the-excavated-basement-in-greater-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"Greater Noida: खुदे हुए बेसमेंट के पास धंसी सड़क की फिलिंग शुरू, बिल्डर से जुर्माना वसूलेगा प्राधिकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Greater Noida: खुदे हुए बेसमेंट के पास धंसी सड़क की फिलिंग शुरू, बिल्डर से जुर्माना वसूलेगा प्राधिकरण
Sun, 09 Oct 2022 03:24 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 09 Oct 2022 03:24 PM IST
सार
प्राधिकरण ने एक पोकलैन, तीन जेसीबी मशीन व पांच डंफर लगाकर मिट्टी फिलिंग शुरू करा दी है। आसपास के ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
खुदे हुए बेसमेंट के पास धंसी सड़क की फिलिंग शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर एक स्थित रिहायशी प्रोजेक्ट एक्सप्रेस एस्ट्रा की खुदे हुए बेसमेंट के पास सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई है। इसकी सूचना मिलते ही ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने अफसरों को फटकार लगाई तो आनन फानन अफसर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
प्राधिकरण ने एक पोकलैन, तीन जेसीबी मशीन व पांच डंफर लगाकर मिट्टी फिलिंग शुरू करा दी है। आसपास के ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया है। प्रथम दृष्टया बेसमेंट खुदे होने के कारण बारिश के चलते मिट्टी धंस रही है।
विज्ञापन
प्रभारी जीएम प्रोजेक्ट सलिल यादव ने बताया कि शाम होने से पहले फिलिंग का काम पूरा हो जाएगा। बिल्डर को नोटिस के निर्देश दे दिए गए हैं। मिट्टी फिलिंग और रोड रिपेयर कराने में खर्च होने वाली रकम के हिसाब से बिल्डर पर पेनल्टी लगाकर वसूल की जाएगी।
विज्ञापन