फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fighting, stone pelting during quota selection, officers fled

Noida News: कोटा चयन के दौरान मारपीट, पथराव, भागे अफसर

Sat, 15 Nov 2025 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Fighting, stone pelting during quota selection, officers fled
छिबरामऊ। डायट परिसर में संचालित प्राथमिक विद्यालय में ग्राम सराय गूजरमल के कोटा चयन की प्रक्रिया के लिए शुक्रवार को खुली बैठक आयोजित की। यहां दो आवेदकों के गुट आमने-सामने आ गए। मारपीट के साथ पथराव हुआ। हंगामा देख अफसर अभिलेख समेट कर जान बचाने के लिए भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भिजवाया।
विज्ञापन



कोटा चयन प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए ब्लॉक से एडीओ पंचायत यशकरन, एडीओ आईएसबी अनिल कुमार व सचिव आदित्य यादव को भेजा गया था। प्रधान रवि कुमार व पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में चुनाव प्रक्रिया चल रही थी। अनुसूचित वस्तु विक्रेता की दुकान के लिए गांव के विशाल शर्मा, गौरव चतुर्वेदी, अश्वनी चतुर्वेदी ने आवेदन किया था। अभिलेखों की जांच के दौरान अभिलेखों में कमी के चलते दो आवेदन निरस्त कर दिए। इस पर दोनों आवेदकों के समर्थक आमने सामने आ गए और गाली गलौज के साथ मारपीट शुरू हो गई। पथराव भी हुआ। मारपीट में कई लोगों के चोटें आई।
विज्ञापन

हंगामा शुरू होते हुए मौजूद पुलिस कर्मियों की सूचना पर कोतवाली से अतिरिक्त पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस के पहुंचते ही उपद्रवी मौके से भाग गए। पुलिस ने गंभीर घायल दंपत्ति पूर्व प्रधान शंभूदयाल व आशा देवी को इलाज के लिए सीएचसी भिजवाया। इस संबंध में कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि किसी पक्ष से अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। गांव में स्थिति को नियंत्रित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed