{"_id":"670574848165797a430faa32","slug":"fight-between-two-groups-of-students-three-students-arrested-suspended-by-university-management-in-noida-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट, तीन स्टूडेंट गिरफ्तार, विश्वविद्यालय प्रबंधन ने किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट, तीन स्टूडेंट गिरफ्तार, विश्वविद्यालय प्रबंधन ने किया निलंबित
Tue, 08 Oct 2024 11:36 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 08 Oct 2024 11:36 PM IST
सार
नोएडा सेक्टर-125 स्थित एक विश्वविद्यालय परिसर में दो छात्र गुटों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। सेक्टर-126 थाने की पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए तीन आरोपी छात्रों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नोएडा सेक्टर-125 स्थित एक विश्वविद्यालय परिसर में दो छात्र गुटों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। सेक्टर-126 थाने की पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए तीन आरोपी छात्रों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को विश्वविद्यालय प्रबंधन ने निलंबित भी कर दिया है।
विज्ञापन
एसीपी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम को निजी विश्वविद्यालय परिसर के अंदर का 39 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दो जगहों पर दो गुट छात्रों की लात और घूसे से पिटाई रहे हैं। घटनास्थल के आसपास से लोग गुजर रहे हैं। वीडियो में कुछ युवतियां भी खड़ी दिख रही हैं। वीडियो मंगलवार दोपहर का ही है।
विज्ञापन
इस मामले में वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने छात्र राजवर्धन रैना, केशव कश्यप और पीके सिंह को गिरफ्तार कर लिया। तीनों बीसीए तीसरे वर्ष के छात्र हैं। तीनों का बीसीए द्वितीय वर्ष के एक छात्र से विवाद हो गया था।
विज्ञापन