फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fight between two groups of students outside Sharda University Greater Noida.

छात्राओं की सड़क पर गुंडागर्दी: यूनिवर्सिटी के बाहर दो गुटों में मारपीट, एक-दूसरे के खींचे बाल... देखें Video

Fri, 02 Feb 2024 10:06 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 02 Feb 2024 10:06 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा की एक नामी यूनिवर्सिटी के बाहर छात्रोंओ के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। नॉलेज पार्क के छात्र शिकायत लेकर थाने पहुंचे। अब पुलिस जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
fight between two groups of students outside Sharda University Greater Noida.
छात्राओं के दो गुटों के बीच मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नॉलेज पार्क क्षेत्र स्थित शारदा विवि के बाहर छात्रों के दो गुटों में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट के बाद छात्र शिकायत लेकर थाने पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


वहीं, दो छात्राओं में मारपीट का भी एक अन्य वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इसमें एक छात्रा दूसरी को थप्पड़ जड़ती दिखाई दे रही है। हालांकि थाना पुलिस का कहना है कि ये वीडियो कहां का है, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र स्थित शारदा विवि के बाहर छात्रों के दो गुटों में मारपीट की सूचना मिली है। दोनों पक्षों के छात्र थाने पहुंचे। बताया गया है कि मामूली बात पर दो छात्रों में विवाद हुआ। बात बढ़ने पर दोनों में मारपीट हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके बाद दोनों पक्षों के छात्र भी आपस में भिड़ गए। इस घटना के सामने आने के बाद ही एक अन्य वीडियो वायरल हुआ। इसमें चार छात्राएं दिखाईं दे रही हैं। एक छात्रा दूसरी छात्रा को पीट रही है। जबकि अन्य दोनों छात्राएं बीच बचाव करा रही हैं। 


इस वीडियो के संबंध में पुलिस का कहना है कि छात्रा से मारपीट के मामले में वायरल वीडियो के संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। ये वीडियो किस क्षेत्र या कॉलेज का है। इसकी भी अभी पुष्टि नहीं हुई है। 

शारदा विवि के निदेशक अजीत कुमार का कहना है कि छात्रों का झगड़ा परिसर से बाहर हुआ होगा, विवि में इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। छात्राओं का वीडियो वायरल होने के बाद जांच कराई जा रही है। अभी तक सीसीटीवी फुटेज आदि से इसकी जानकारी नहीं हो पाई है और न ही छात्राओं ने कोई शिकायत दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed