फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   FIDE veterans teach chess skills to young JP players

Noida News: एफआईडीई के दिग्गजों ने जेपी के युवा खिलाड़ियों को सिखाए शतरंज के गुर

Sat, 12 Sep 2026 08:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 08:50 PM IST
विज्ञापन
FIDE veterans teach chess skills to young JP players
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर स्वर्णनगरी स्थित जेपी पब्लिक स्कूल में चल रहे तीन दिवसीय एफआईडीई अंतरराष
फोटो
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर स्वर्णनगरी स्थित जेपी पब्लिक स्कूल में चल रहे तीन दिवसीय एफआईडीई अंतरराष्ट्रीय शतरंज सेमिनार के दूसरे दिन शनिवार को विद्यालय के युवा शतरंज खिलाड़ियों को देश के विशेषज्ञों और अंतरराष्ट्रीय निर्णायकों से सीधे सीखने का अवसर मिला।




विद्यालय में एफआईडीई के आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार इसका आयोजन अखिल भारतीय शतरंज महासंघ द्वारा एफआईडीई के तत्वावधान में किया जा रहा है। विशेष प्रशिक्षण सत्र में अंतरराष्ट्रीय निर्णायक व एफआईडीई व्याख्याता रथिनम अनंतराम और अंतरराष्ट्रीय निर्णायक विप्नेश भारद्वाज और उत्तर प्रदेश शतरंज संघ के संयुक्त सचिव अतुल निगम ने विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या मीता भंडुला ने कहा कि ऐसे अवसर विद्यार्थियों की सोच को वैश्विक स्तर तक ले जाते हैं। विद्यालय के युवा खिलाड़ियों मोक्श रावत, आदित्य राज, पार्ल और अक्षित चंद्रन ने विशेषज्ञों से सीधे सीखने के अनुभव को बेहद उपयोगी बताया। सेमिनार के अंतिम दिन 13 सितंबर यानी रविवार को निर्णायक परीक्षा आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed