{"_id":"6a37e0b42c187dcf1b057750","slug":"fhgdsfg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-98042-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट का आरोप
विज्ञापन
फोटो
-पीड़िता की शिकायत पर पति समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र निवासी विवाहिता ने पति पर नशे में जबरन संबंध बनाने और दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को पति और सास-ससुर समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पूर्वांचल रायल सिटी निवासी महिला का कहना है कि उसका विवाह 23 जून 2018 को रितेश शुक्ला से हुआ था। शादी के पहले महीने से ही पति हर माह 25 से 30 हजार रुपये की मांग करने लगा। मांग पूरी नहीं होने पर आरोपित उनके साथ शराब के नशे में मारपीट करता था। विरोध पर ससुराल वाले इसे अपनी संस्कृति बताते थे। वर्ष 2019 में पति ने कार की मांग की। मना करने पर मारपीट और परिवार को धमकी दी गई। 2023 में पति ने नशे में जबरन संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई। गर्भावस्था के दौरान भी मारपीट की गई। 2024 में बेटे के जन्म के बाद खर्च का पूरा बोझ पीड़िता पर डाला गया। नवंबर 2024 से पति फिर से पैसे मांगने लगा। मजबूर होकर पिता ने 2 लाख रुपये दिए। नवंबर 2025 में पीड़िता ससुराल से मायके आ गई। इस बीच पति अमेरिका चला गया। ससुराल वालों के समझाने पर मार्च 2026 में पति वापस आया, लेकिन एक महीने बाद फिर गाली-गलौज और धमकी देने लगा। इसके बाद 14 मई को सास-ससुर के साथ घर आकर पीड़िता और उसके पिता से मारपीट की। वहीं प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
-- --
मोहम्मद बिलाल