फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fgsd

Noida News: कचहरी में दो पक्षों में हुई मारपीट, केस दर्ज

Sun, 16 Nov 2025 07:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 07:16 PM IST
विज्ञापन
fgsd
-कचहरी परिसर में भिड़े दो पक्ष, एक-दूसरे पर लगाया हमले का आरोप
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर स्थित कोर्ट परिसर में हुई मारपीट के मामले दोनों पक्षों ने पुलिस को अलग-अलग तहरीर देकर एक-दूसरे पर जानलेवा हमला करने के आरोप लगाए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है। अधिवक्ता रोहित कुमार का कहना है कि वह शुक्रवार को घर का पुराना दरवाजा हटाकर नया लगवा रहे थे। तभी महेन्द्र, उनके पुत्रों मनोज-पंकज और प्रवीन समेत 15–20 लोग घर में घुस आए और लगे हुए सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। आरोप है कि सभी लाठी-डंडों से लैस थे और उन्होंने रोहित व उनके परिजनों प्रमोद, विपिन व भाभी सुनीता पर जानलेवा हमला किया। इसकी शिकायत उन्होंने पहले ही पुलिस में की थी। शनिवार की सुबह जब वह पेशेगत कार्य से कचहरी पहुंचे तो वहां भी मनोज, पंकज, महेन्द्र, विष्णु व 50 से अधिक अज्ञात लोग पहले से मौजूद थे। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए उन पर हमला कर दिया।

उधर दूसरे पक्ष जैतपुर वैशपुर निवासी महेन्द्रपाल शर्मा का कहना है कि शुक्रवार को उनके पड़ोसी रोहित से विवाद हो गया था। उसी प्रकरण में कार्यवाही व जमानत के लिए वो 15 नवंबर की सुबह करीब 10:30 बजे कचहरी पहुंचे थे। आरोप है कि रोहित अपने साथियों के साथ पहले से घात लगाए बैठा था। जैसे ही महेंद्रपाल अपने बेटों मनोज और पंकज के साथ वहां पहुंचे। उनके ऊपर लाठी-डंडों व ईंट से हमला कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed