फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Female professor riding on e-rickshaw stabbed and robbed

Noida News: ई-रिक्शा पर सवार महिला प्रोफेसर को चाकू मारकर लूटा

Tue, 30 Apr 2024 07:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 07:40 PM IST
विज्ञापन
Female professor riding on e-rickshaw stabbed and robbed
बड़ौत के कॉलेज से घर लौटते समय महिला की सोने की अंगूठी व नकली चेन लूटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
शाहदरा जिला के जीटीबी एंक्लेव में महिला प्रोफेसर को चाकू मारकर लूटने का मामला सामने आया है। वारदात के समय नमिता जैन (47) अप्सरा बॉर्डर से ई-रिक्शा में घर लौट रही थीं। सवारी बनकर बैठे बदमाश ने रास्ते में ई-रिक्शा रुकवा लिया। इसके बाद चाकू से वार कर सोने की अंगूठी व नकली चेन लूट ली। पीड़िता को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला दर्ज कर जीटीबी एंक्लेव थाना पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाश की पहचान का प्रयास कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, नमिता परिवार के साथ मानसरोवर पार्क, शाहदरा में रहती हैं। परिवार में पति शिव कुमार व अन्य सदस्य हैं। नमिता दिगंबर जैन, डिग्री कॉलेज, बड़ौत, बागपत में प्रोफेसर हैं। सोमवार रात करीब 9 बजे घर लौट रही थीं। अप्सरा बॉर्डर पर उतरने के बाद घर जाने के लिए ई-रिक्शा में सवार हुईं। ई-रिक्शा में तीन व्यक्तियों के अलावा महिला व बच्चा भी बैठा हुआ था। ई-रिक्शा जैसे ही शाहदरा फ्लाईओवर पर चढ़ा तो एक बदमाश ने चालक से रोकने के लिए कहा। बदमाश ने नीचे उतरते ही चाकू निकाल लिया और नमिता से चेन-अंगूठी देने को कहा। विरोध करने पर आरोपी ने चाकू से हाथ पर हमला कर दिया और अंगूठी-चेन लूटकर फरार हो गया। पीड़िता को अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनका उपचार हुआ। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अंगूठी सोने की थी, लेकिन चेन नकली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed