फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Feeding of stray dogs is prohibited in Udyog Vihar Society

Noida News: उद्योग विहार सोसाइटी में लावारिस कुत्तों के खाना खिलाने पर रोक

Tue, 26 Aug 2025 09:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 09:34 PM IST
विज्ञापन
Feeding of stray dogs is prohibited in Udyog Vihar Society
केवल गेट नंबर-2 पर निर्धारित स्थान पर खिला सकेंगे खाना
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए ने निवासियों के साथ हुई बैठक में लिया निर्णय
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-82 स्थित उद्योग विहार सोसाइटी में लावारिस कुत्तों को खाना खिलाने पर अब रोक होगी। गेट नंबर-2 के पास बने निर्धारित स्थान पर ही लोग कुत्तों को खाना खिला सकेंगे। मंगलवार को आरडब्ल्यूए और निवासियों के साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। सोमवार को दो बच्चों को लावारिस कुत्तों ने दौड़ाया था। निवासियों ने किसी तरह बच्चों को बचाया। आए दिन हो रही घटनाओं के बाद बैठक कर आरडब्ल्यूए और निवासियों ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए।



उद्योग विहार में आए दिन लावारिस कुत्ते लोगों पर हमलावार हो रहे हैं। शनिवार को एक डिलीवरी युवक को कुत्ते ने काट लिया। सोमवार को दो बच्चों को दौड़ाया। बढ़ती घटनाओं पर निवासियों ने चिंता व्यक्त की। बैठक में बच्चों की सुरक्षा और कुत्तों की देखभाल से संबंधित चर्चा की गई। सोसाइटी के गेट नंबर-2 पर निर्धारित स्थान के अलावा कुत्तों को दूसरी जगह पर खाना खिलाने पर रोक होगी। लावारिस और पालतू कुत्तों से संबंधित नियम नोटिस बोर्ड पर चस्पा किए जाएंगे। सोसाइटी के बाहर कुत्तों के लिए एक शेल्टर बनाया जाएगा। इसमें आक्रामक कुत्तों को रखने और खाने-पीने का इंतजाम होगा। पालतू कुत्तों का पंजीकरण और टीकाकरण कराया जाएगा। पालतू कुत्ता अगर सोसाइटी में गंदगी करता है मालिक पर एक से दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष मयंक चौहान ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा और जानवरों की देखभाल प्राथमिकता है। बैठक में लिए गए निर्णय सभी की सहमति से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed