फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fearing video would go viral girl cut neck and hand veins of boy in rabupura

गर्लफ्रेंड ने काटी बॉयफ्रेंड की दो जगह की नस: फ्रूटी में नशा मिलाकर पिलाया, होटल से निकल कार में किया लहूलुहान

Fri, 03 Jan 2025 07:47 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रबूपुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, रबूपुरा Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 03 Jan 2025 07:47 PM IST
सार

छात्र और छात्रा की पहचान सोशल मीडिया फेसबुक व इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। करीब छह माह से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच छात्र ने अपने मोबाइल में छात्रा की कुछ वीडियो बना ली थी।

विज्ञापन
Fearing video would go viral girl cut neck and hand veins of boy in rabupura
वीडियो वायरल होने के डर से लड़की ने उठाया खौफनाक कदम - फोटो : FREEPIK

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में छात्र की हत्या के प्रयास के मामले पुलिस ने शुक्रवार को खेड़ा अंडरपास के पास से छात्रा को हिरासत में लिया है। पुलिस को छात्रा के पास से छात्र का मोबाइल बरामद हुआ है। छात्रा ने फ्रूटी में नशीला पदार्थ पिलाकर गले और हाथ की नस काटकर छात्र को गंभीर रूप से घायल किया था।

विज्ञापन

 

कार में मिला था घायल
प्राइवेट वीडियो को वायरल किए जाने के डर से छात्रा ने वारदात को अंजाम दिया था। रौनीजा गांव निवासी छात्र दनकौर क्षेत्र के द्रोणाचार्य डिग्री कॉलेज में बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्र है। 24 दिसंबर की शाम को करीब चार बजे छात्र रबूपुरा कस्बे स्थित ज्ञान दीप स्कूल के पास अपनी वैगनआर कार में घायल अवस्था में मिला था। छात्र के गले और हाथ में धारदार हथियार से कटे के निशान मिले थे। आसपास के लोगों ने परिजन को इसकी सूचना दी थी। मौके पर पहुंचे परिजन ने घायल छात्र को ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया था। छात्र का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज की बात कहकर गए थे दोनों होटल
छात्र के पिता हंसराज का आरोप है कि द्रोणाचार्य डिग्री कॉलेज में ही पढ़ने वाली बीए तृतीय वर्ष की छात्रा ने उसके बेटे को फ्रूटी में नशीला पदार्थ पिलाया था। नशा होने पर छात्रा ने छात्र की गला और हाथ की नस काट काटी थी। पुलिस ने परिजन की शिकायत पर 31 दिसंबर को छात्रा के खिलाफ केस दर्ज किया था। सर्विलांस और सीसीटीवी की सहायता से पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। शुक्रवार को छात्रा को हिरासत में लिया गया है। जांच पर पता चला है कि 24 दिसंबर को कॉलेज के नाम पर दोनों घर से निकले थे। जहां से दोनों लोग एक होटल भी गए थे। होटल से आने के बाद छात्रा ने घटना को अंजाम दिया था। वहीं एसीपी ग्रेटर नोएडा सार्थक सेंगर का कहना है कि छात्रा से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क में आए थे दोनों
छात्र और छात्रा की पहचान सोशल मीडिया फेसबुक व इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। करीब छह माह से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच छात्र ने अपने मोबाइल में छात्रा की कुछ वीडियो बना ली थी। जानकारी होने पर छात्रा ने जब छात्र से जब वीडियो मांगी तो छात्र ने देने से इनकार कर दिया। आरोप है कि छात्रा ने छात्र से वीडियो को डिलीट करने के लिए कहा था लेकिन छात्र ने वीडियो डिलीट करने से मना कर दिया था। वीडियो को वायरल करने की धमकी दी थी। जिसके चलते छात्रा ने ब्लेड से हमला कर गले में हाथ की नसें काट दी गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed