{"_id":"6ab13bbfaf5cfb8c670afeb5","slug":"fdsgdfg-grnoida-news-c-1-noi1095-4749159-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: तेज रफ्तार कार के चपेट में आने से हुई थी अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: तेज रफ्तार कार के चपेट में आने से हुई थी अधेड़ की मौत
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार के चपेट में आने से हुई थी अधेड़ की मौत
- हादसे के बाद कार छोड़कर भागे थे आरोपी, दो आरोपी हिरासत में
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-24 क्षेत्र में वेव सिटी मॉल के पास अंडरपास पर कार के नाले में पलटने और उसमें अधेड़ का शव मिलने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। जांच में सामने आया है कि तेज रफ्तार कार की चपेट में आने के बाद अधेड़ नाले में जा गिरा था। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। मोरना चौकी प्रभारी अजीत सिंह की शिकायत पर कार सवार अमन उर्फ अरमान और अनिकेत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर की तड़के करीब तीन बजे बुलंदशहर निवासी अमन और अनिकेत बरौला से कार लेकर निकले थे। दोनों बरौला में किराये पर कमरा लेकर रहते हैं। जिस कार से वे जा रहे थे, वह उनके साथ रहने वाले शिवा की बताई गई है। दोनों सेक्टर-49 की तरफ से सेक्टर-12-22 की ओर जा रहे थे। वेव सिटी मॉल के पास अंडरपास से कुछ पहले तेज रफ्तार के कारण कार अनियंत्रित हो गई। पुलिस के मुताबिक उस समय कार की रफ्तार करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटा थी। अनियंत्रित कार कई फीट तक उछलने के बाद नाले के ऊपर जाकर पलट गई। इसी दौरान पास से गुजर रहा एक अधेड़ कार की चपेट में आ गया और नाले में जा गिरा।
गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के एयरबैग खुल गए। अमन और अनिकेत को भी मामूली चोटें आईं, लेकिन दोनों कार से बाहर निकल आए और उसे मौके पर छोडक़र चले गए। सुबह लोगों ने नाले के ऊपर पलटी कार देखी तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नाले से अधेड़ का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। जांच में पता चला कि अमन और अनिकेत मूलरूप से बुलंदशहर के रहने वाले हैं। अनिकेत प्राधिकरण में सफाई कर्मचारी है, जबकि अमन जिम में ट्रेनर है। हादसे के समय कार अमन उर्फ अरमान चला रहा था। एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।