{"_id":"6ab298776dfa8e9a5f02594d","slug":"fdsgdf-grnoida-news-c-1-noi1095-4752298-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: डेंटल क्लीनिक का ताला तोड़कर 1.25 लाख का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: डेंटल क्लीनिक का ताला तोड़कर 1.25 लाख का सामान चोरी
विज्ञापन
- गल्ले में रखे 85 हजार रुपये और बिजली के तार ले गए चोर
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के सेक्टर-41 स्थित डेंटल क्लीनिक का ताला तोड़कर चोर 85 हजार रुपये नकद और बिजली के तार चोरी कर ले गए। चोरी किए गए सामान की कुल कीमत करीब 1.25 लाख रुपये बताई गई है। क्लीनिक संचालक की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-41 में डॉ. शौर्य प्रताप का डेंटल क्लीनिक है। पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि चोर क्लीनिक का ताला तोड़कर अंदर घुसे। चोर गल्ले में रखे 85 हजार रुपये और करीब 40 हजार रुपये कीमत के बिजली के तार चोरी कर ले गए। सुबह क्लीनिक पहुंचने पर डॉक्टर को चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना देकर सेक्टर-39 थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। थाना प्रभारी डीपी शुक्ला ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।