फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fdsg

Noida News: हादसे में मृत युवक के परिजनों ने भाजपा जिलाध्यक्ष के भतीजे पर लगाए हत्या का आरोप

Tue, 12 May 2026 09:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 09:46 PM IST
विज्ञापन
fdsg
-मृतक युवक का घटना के वक्त कार की डिग्गी में होने का वीडियो आया सामने
विज्ञापन

-वीडियो सामने आने के बाद मामले ने पकड़ा तूल, पुलिस ने कहां जांच के बाद होगी कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क में स्कॉर्पियो के पोल से टकराने के मामले में मृतक ऋषभ अत्री (25) के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। परिजन का आरोप है कि अलीगढ़ के भाजपा जिलाध्यक्ष के भतीजे ने ऋषभ की हत्या करने के बाद उसे डिग्गी में डाल दिया था। हत्या को सड़क हादसा दिखाने के लिए स्कॉर्पियो को पोल से टकरया गया है। घटना के बाद ऋषभ को डिग्गी से निकालने का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें कुछ युवक उसे हादसे के बाद उसे डिग्गी से निकाल रहे हैं। वहीं कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले में परिजन ने लिखित शिकायत नहीं दी है।
बता दे कि अलीगढ़ के भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल सिंह लाला का जट्टारी गांव में रहने वाला भतीजा गुरुदेव उर्फ गोलू शुक्रवार को गांव निवासी दोस्त ऋषभ पुत्र दिनेश के साथ ग्रेटर नोएडा घूमने आया था। रात में स्कॉर्पियो से नालेज पार्क-3 की तरफ जा रहे थे। कार गुरुदेव चला रहा था। रास्ते में कल्चरल होटल के पास तेज रफ्तार कार खंभे से टकरा गई थी। हादसे में दोनों घायल हो गए थे। आनन-फानन में दोनों घायलों को शारदा अस्पताल भर्ती कराया गया था। जहां पर डाक्टरों ने ऋषभ को मृत घोषित कर दिया था। वहीं गुरुदेव अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्कॉर्पियो कार ऋषभ के चाचा की है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया था।
विज्ञापन

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कार के टकराने के बाद चोट लगने से युवक की मौत की बात सामने आई है। परिजन ने सोमवार तक कोई तहरीर नहीं दी है। सीसीटीवी फुटेज आदि की जांच कर तहरीर लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार से भाजपा का झंडा और हूटर हटाने का आरोप : परिजनों का आरोप है कि अलीगढ़ निवासी ऋषभ अत्री ग्रेटर नोएडा में नौकरी करता था। 8 मई की रात वह अपने फ्लैट पर मौजूद था। इसी दौरान गौरव उर्फ गोलू का फोन आया। जिसके बाद वह उसके साथ कहीं चला गया। ऋषभ को स्कॉर्पियो में डालकर गाड़ी को पोल से टकरा दिया गया। जिससे मामला सड़क हादसा लगे। हादसे के बाद गाड़ी से भाजपा का झंडा और हूटर भी हटा दिए गए थे।सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर पोस्टर वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article