{"_id":"69bc1c88755a7b866f0e32a8","slug":"fdsg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-90405-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा में कर चोरी पर बड़ा एक्शन: 80 बोगस फर्मों का पर्दाफाश, 637 करोड़ की फर्जी ITC हुई पास; नौ पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा में कर चोरी पर बड़ा एक्शन: 80 बोगस फर्मों का पर्दाफाश, 637 करोड़ की फर्जी ITC हुई पास; नौ पकड़े
Thu, 19 Mar 2026 09:25 PM IST
नोएडा ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 09:25 PM IST
सार
दिल्ली से सटे नोएडा में राज्य कर विभाग ने 80 फर्जी और अस्तित्वहीन फर्मों का भंडाफोड़ किया। अब तक नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मास्टरमाइंड की तलाश जारी है।
विज्ञापन
आयकर विभाग (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गौतमबुद्धनगर जोन नोएडा में राज्य कर विभाग ने बड़े स्तर पर कर चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 80 बोगस और अस्तित्वहीन फर्मों का पर्दाफाश किया है। विभाग द्वारा पंजीकृत फर्मों की रेकी और गहन जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि राज्य क्षेत्राधिकार के तहत पंजीकृत 20 फर्में तथा केंद्रीय क्षेत्राधिकार के अंतर्गत पंजीकृत 60 फर्में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर संचालित हो रही थीं।
विज्ञापन
जांच में पाया गया कि इन फर्मों ने कपटपूर्ण तरीके से फर्जी प्रपत्रों के जरिए जीएसटी पंजीकरण हासिल किया था। जिनका मुख्य उद्देश्य कर चोरी करना था। विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इन सभी फर्मों का पंजीकरण निरस्त कर दिया है और आगे की विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
राज्य कर विभाग के अनुसार इन बोगस फर्मों द्वारा कुल 1027 अन्य फर्मों को लगभग 637 करोड़ रुपये की इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) पास ऑन की गई। इनमें से 455 फर्में उत्तर प्रदेश में पंजीकृत हैं। जबकि 574 फर्में राज्य के बाहर स्थित हैं। यह नेटवर्क कई राज्यों तक फैला हुआ पाया गया है, जिससे कर चोरी का बड़ा जाल उजागर हुआ है।
विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान विभाग ने 78.27 करोड़ रुपये की आईटीसी को ब्लॉक कर दिया है। इसके साथ ही संबंधित फर्मों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए अब तक 1788.99 करोड़ रुपये की कर मांग सृजित की गई है। इस प्रक्रिया में अब तक 162.89 करोड़ रुपये की अतिरिक्त कर मांग भी सृजित की गई है।
शासन की कर चोरी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विभाग लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में बोगस फर्मों के पीछे सक्रिय मास्टरमाइंड की पहचान कर उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है। सभी मामलों में संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस और कर विभाग की संयुक्त कार्रवाई में अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।