फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fdsg

Noida News: डॉक्टर से 60 लाख की साइबर ठगी के आरोपी को नहीं मिली राहत

Wed, 01 Oct 2025 08:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 08:48 PM IST
विज्ञापन
fdsg
अदालत से
विज्ञापन

- डिजिटल अरेस्ट कर ठगे थे रुपये, कोर्ट ने खारिज की जमानत
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। अपर सत्र न्यायाधीश/त्वरित न्यायालय ने साइबर ठगी के एक मामले में आरोपी राजू सिंह की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। न्यायालय ने कहा कि मामला अत्यंत गंभीर प्रकृति का है। आरोपी द्वारा सह आरोपियों के साथ मिलकर डिजिटल गिरफ्तारी की झूठी कहानी गढ़कर पीड़िता से करीब 60 लाख रुपये हड़पने का आरोप है।
प्रकरण थाना साइबर क्राइम थाने का है। जिसमें वादी डॉ. पूजा गोयल ने 22 जुलाई 2024 को अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप है कि 13 जुलाई 2024 को उनके पास एक कॉल आया जिसमें खुद को ट्राई डिपार्टमेंट का अधिकारी बताकर डराया गया। कॉल करने वाले ने कहा कि उनके नाम पर अश्लील वीडियो वायरल हुआ है और मनी लांड्रिंग मामले में मुंबई के तिलकनगर थाने में एफआईआर दर्ज है। इस झांसे में आकर पीड़िता ने 15 और 16 जुलाई 2024 को कुल 59 लाख 54 हजार रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि 49 लाख 54 हजार रुपये बजरंग एंटरप्राइजेज (इंडसइंड बैंक अहमदाबाद) के खाते में और 10 लाख रुपये न्यारा एंटरप्राइजेज (आईसीआईसीआई बैंक रायपुर) के खाते में भेजे गए थे। आरोपी राजू सिंह को 20 जून 2025 को बी-वारंट के जरिए चेरेपल्ली सेंट्रल जेल तेलंगाना से बुलाया गया था और तब से वह जिला कारागार में बंद है। आरोपी के अधिवक्ता ने दलील दी कि उसके बैंक खाते में कोई धनराशि नहीं आई है और सह आरोपी शिवचरण को हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है। वहीं न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद कहा कि अपराध की प्रकृति गंभीर है। आरोपी की संलिप्तता प्रथम दृष्टया सामने आई है। सह आरोपी आकाश कुमार जैन की जमानत याचिका पहले ही इसी न्यायालय ने खारिज की थी। इन परिस्थितियों को देखते हुए न्यायालय ने राजू सिंह की पहली जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed