{"_id":"68dbf806f2b4ac63d702f9b7","slug":"fdsg-grnoida-news-c-1-gnd1002-3466523-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर 12 लाख की साइबर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर 12 लाख की साइबर ठगी
विज्ञापन
शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर 12 लाख की साइबर ठगी
- विज्ञापन देखकर पीडि़त आया जालसाजों के संपर्क में, साइबर थाने में मुकदमा दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। साइबर जालसाजों ने शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर एक युवक से 12 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीडि़त फेसबुक पर शेयर मार्केट में निवेश से संबंधी विज्ञापन देखकर जालसाजों के संपर्क में आया था। ठगी होने के बाद साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सेक्टर-107 में रहने वाले सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल के बेटे रजनीश ने पुलिस से शिकायत की है कि उन्होंने छह जुलाई को शेयर बाजार में निवेश करने से जुड़ा एक विज्ञापन देखा । इसमें अपना नाम पता व मोबाइल नंबर आदि जानकारी भर दी। अगले दिन तनुश्री जायसवाल नामक एक महिला का फोन आया और उसने खुद को स्पाइस सिक्योरिटीज के मुख्य विश्लेषक रमन की सहायक बताया। युवती ने कहा कि उनकी कंपनी सेबी से अप्रूव्ड है और पीड़ित को ट्रेडिंग गाइड बुक भी भेजा। इसके बाद कंपनी के लेखा विभाग के कथित कर्मचारी संदीप ने प्रिमियम सिक्योरिटीज नाम के एप पर पंजीकरण कराया। निवेश करने पर मुनाफा होने पर रजनीश को विश्वास होने लगा। इसके बाद जैसे जैसे जालसाजों ने कहा वैसे- वैसे रजनीश ने रकम भेजना शुरू कर दिया। रजनीश ने आठ अगस्त तक शेयर खरीद और आइपीओ में निवेश के नाम पर रकम अदा की। आठ बार में 12 लाख रुपये ट्रांसफर करा दिए। उन्होंने पैसों की जरूरत पड़ने पर मुनाफे समेत रकम को निकालना चाहा। इसके बाद जालसाजों ने टैक्स के रूप में अतिरिक्त रकम जमा कराने के लिए कहा। जब रजनीश ने रकम जमा नहीं की तब जालसाजों ने खाता फ्रीज होने का डर दिखाया। बाद में जालसाजों ने रजनीश से सभी तरह के संपर्क तोड़ लिए। तब उन्होंने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत की। एडीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि इस मामले में साइबर थाने में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और उन खातों की जांच की जा रही है। जिनमें रकम ट्रांसफर कराई गई है।