{"_id":"6aad4365d76a8310ff0bd8fd","slug":"fdgsfd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-106404-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सूरजपुर में कार चालक की जल्दबाजी पड़ी भारी, आरसीसी रोड में फंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सूरजपुर में कार चालक की जल्दबाजी पड़ी भारी, आरसीसी रोड में फंसी
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सूरजपुर मेन मार्केट में एक कार चालक की जल्दबाजी उस पर भारी पड़ गई। निर्माणाधीन सड़क पर ताजा मसाला डालने के कुछ ही देर बाद चालक ने लापरवाही दिखाते हुए कार को कच्ची सड़क पर चढ़ा दिया, जिससे कार गीले मसाले में बुरी तरह धंस गई। काफी मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से कार को बाहर निकाला गया। घटना बृहस्पतिवार की सुबह करीब 8 बजे की है।बताया जा रहा है कि सूरजपुर में सड़क निर्माण का काम चल रहा है। ठेकेदार द्वारा सड़क पर ताजा मसाला डलवाया गया था और आवाजाही रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई थी। इसी दौरान एक कार चालक वहां पहुंचा और जल्दबाजी में बैरिकेड के साइड से कार को निर्माणाधीन हिस्से पर चढ़ा दिया। कंक्रीट मिक्स आरसीसी मसाला अभी गीला था, इसलिए कार के चारों पहिए उसमें धंस गए। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि आरसीसी की ताजा बनी सड़क में मिनी एसयूवी कार बुरी तरह फंसी हुई है। करीब आधे घंटे की जद्दोजहद के बाद जेसीबी मशीन की मदद से निकाला गया।
विज्ञापन