{"_id":"6a2acb74bcf44af7eb08002b","slug":"fdgs-grnoida-news-c-23-1-lko1064-97180-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बिजली चोरी के मामले में 9 लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बिजली चोरी के मामले में 9 लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। नगर के नई आबादी एवं बादशाह नगर में बिजली चोरी करने के मामले में विजिलेंस टीम ने 9 लोगों को पकड़ा है। एंटी पावर थेफ्ट थाने में अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की गई है। विजिलेंस टीम के अवर अभियंता सुशील कुमार ने बताया कि दादरी के नई आबादी मोहल्ला एवं बादशाह नगर में विजिलेंस टीम पहुंची। टीम में परिवर्तन दल प्रभारी मनोज कुमार, नरेश शर्मा समेत अन्य परिवर्तन दल साथ था। बिजली के खंबों से कटिया डालकर अकील, इमरान, वाहिद, इमरान, नदीम, आसिफ, इकबाल, वसीम और फुरकान चोरी कर रहे थे। जब इन घरों पर पहुंचकर बिजली चोरी करने के मामले में बात की तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। परिवर्तन दल टीम ने सभी की कटिया बरामद कर ली गई। बिजली चोरी करने के मामले में सभी के खिलाफ धारा 135 के तहत एंटी पावर थेफ्ट थाने में अभियोग पंजीकृत कराया गया। अवर अभियंता ने बताया कि बिजली चोरी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्सा नहीं जाएगा।
विज्ञापन